{"_id":"628949cb23124d07cd0cbd7d","slug":"jammu-kashmir-weather-heavy-rain-expected-in-the-state-today-cool-in-kashmir-heat-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Weather : प्रदेश में आज भारी बारिश के आसार, कश्मीर में ठंडक, जम्मू में तपिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Weather : प्रदेश में आज भारी बारिश के आसार, कश्मीर में ठंडक, जम्मू में तपिश
Sun, 22 May 2022 01:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 22 May 2022 01:51 AM IST
सार
घाटी में ठंडक का अहसास कायम है, लेकिन जम्मू समेत कई जिलों में तपिश से राहत नहीं मिल पाई है। पिछले कुछ दिन से जम्मू में शाम के समय तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने रविवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Kashmir Weather
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। कश्मीर के कई हिस्सों में शनिवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। घाटी में ठंडक का अहसास कायम है, लेकिन जम्मू समेत कई जिलों में तपिश से राहत नहीं मिल पाई है। पिछले कुछ दिन से जम्मू में शाम के समय तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने रविवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम खराब होने की सूरत में हवाई और सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
राजधानी श्रीनगर में शनिवार सुबह हल्की बारिश के बाद मौसम खुल गया। घाटी के कई ऊपरी हिस्सों में बारिश हुई। कश्मीर के विभिन्न जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 5 से 9 डिग्री गिर गया है। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 5.0 डिग्री गिरकर 19.8, पहलगाम में 17.5 और गुलमर्ग में 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई।
विज्ञापन
दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने तेवर दिखाए, लेकिन शाम को तेज हवाएं चलने से कुछ राहत मिली। रात तक आसमान में बादल छाए हुए थे। जम्मू में दिन का तापमान 39.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का पारा 20.2, बटोत में 26.0, कटड़ा में 36.6 और भद्रवाह में 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 18.0 और कारगिल में 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन