{"_id":"6285e78ba07bbc56d722723c","slug":"jammu-kashmir-weather-from-today-there-will-be-relief-from-heat-winds-will-blow-with-rain-in-some-parts-of-state","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Weather: आज से तपिश से मिलेगी राहत, प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ चलेंगी हवाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Weather: आज से तपिश से मिलेगी राहत, प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ चलेंगी हवाएं
Thu, 19 May 2022 12:15 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 19 May 2022 12:15 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 19 से 22 मई तक पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश, बिजली कड़कने के साथ 30-40 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन
Kashmir Weather
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
जम्मू कश्मीर में तपिश झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 19 से 22 मई तक पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश, बिजली कड़कने के साथ 30-40 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसका खासतौर पर कश्मीर संभाग में अधिक असर दिखेगा। मौसम के बदले मिजाज से तापमान में गिरावट आएगी। इस बीच बुधवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने से तपिश का अहसास हुआ।
विज्ञापन
Trending Videos
Kashmir Weather
- फोटो : बासित जरगर
जम्मू में बुधवार दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने रंग दिखाया। हालांकि पिछले दो दिन से जम्मू में दिन का तापमान चालीस डिग्री से नीचे चल रहा है। यहां बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 39.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 29.0, बटोत में 29.9, कटड़ा में 36.8 और भद्रवाह में 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान 27.0, पहलगाम में 22.9 और गुलमर्ग में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
