{"_id":"63ff21db2cf825c6ea03b3e3","slug":"jammu-kashmir-weather-changed-snowfall-rain-in-some-place-in-kashmir-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Weather: प्रदेश में बदला मौसम, कश्मीर में बर्फबारी-बारिश, जम्मू में बादल छाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Weather: प्रदेश में बदला मौसम, कश्मीर में बर्फबारी-बारिश, जम्मू में बादल छाए
Wed, 01 Mar 2023 03:28 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 01 Mar 2023 03:28 PM IST
सार
कश्मीर के कुछ मैदानी इलाकों में बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में बादलों की लुका-छिपी जारी है।
विज्ञापन
श्रीनगर डल झील
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर में बुधवार को मौसम का मिजाज बिगाड़ गया है। बुधवार को कश्मीर के कुछ मैदानी इलाकों में बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में बादलों की लुका-छिपी जारी है। अधिकांश इलाकों में दिन का तापमान अभी भी सामान्य से 3 से 5 डिग्री ऊपर चल रहा है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 2 मार्च तक जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मंगलवार को राजधानी श्रीनगर समेत अन्य हिस्सों में शाम 4 से 8 बजे तक बारिश हुई। इस बीच कुपवाड़ा, बांदीपोरा, पीरपंजाल आदि पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
श्रीनगर में दिन का तापमान 13.7 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 1.2 और गुलमर्ग में माइनस 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू की शुरुआत बादलों के साथ हुई। सुबह कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। लेकिन लगभग दिनभर मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 24.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 14.4, बटोत में 13.5, कटड़ा में 19.6 और भद्रवाह में 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।