फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Weather: After the valley mercury near zero in many districts of Jammu division

Jammu Kashmir Weather: घाटी के बाद जम्मू संभाग के भी कई जिलों में पारा शून्य के पास, बढ़ी ठंड

Fri, 02 Dec 2022 01:49 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 02 Dec 2022 01:49 PM IST
सार

कश्मीर घाटी के बाद जम्मू संभाग के भी कई जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है। संभाग के बनिहाल में न्यूनतम तापमान 1.2, बटोत में 4.7, कटड़ा में 9.0 और भद्रवाह में 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather: After the valley mercury near zero in many districts of Jammu division
Jammu Kashmir Weather - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में साफ मौसम के बीच खुश्क सर्दी बढ़ रही है। कश्मीर घाटी के बाद जम्मू संभाग के भी कई जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है। संभाग के बनिहाल में न्यूनतम तापमान 1.2, बटोत में 4.7, कटड़ा में 9.0 और भद्रवाह में 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


कंपकंपी बढ़ा देने वाली ठंड के बीच कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 11.3 और लेह में माइनस 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिसंबर में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आठ दिसंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन


राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। एक दिन गिरावट के बाद बुधवार रात न्यूनतम तापमान गिरकर माइनस 2.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। काजीकुंड में न्यूनतम तापमान माइनस 2.0, पहलगाम में माइनस 3.8, कुपवाड़ा में माइनस 2.6, गुलमर्ग में माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर साफ मौसम के बीच दिन का तापमान 23.2 और न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed