{"_id":"608274c48ebc3ebf815f624a","slug":"jammu-kashmir-ware-house-amnd-kanak-mandi-will-have-weekend-lockdown-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: वेयर हाउस, कनक मंडी में कल से लगेगा वीकेंड लॉकडाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: वेयर हाउस, कनक मंडी में कल से लगेगा वीकेंड लॉकडाउन
Fri, 23 Apr 2021 12:48 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 23 Apr 2021 12:48 PM IST
सार
ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट और कनक मंडी ट्रेडर्स एसोसिएशन ने सामूहिक रूप से लिया फैसला। एक माह के लिए शनिवार और रविवार को होलसेल प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
विज्ञापन
बाजार में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश की सबसे बड़ी अनाज मंडी वेयर हाउस की ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट और कनक मंडी ट्रेडर्स एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से 24 अप्रैल से एक माह के लिए स्वैच्छिक तौर पर शनिवार-रविवार को वीकेंड लॉकडाउन करने का फैसला किया है। इस दौरान सभी होलसेल प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। कनक मंडी में जरूरी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे, जबकि अन्य प्रतिष्ठान रोटेशन स्तर पर खुलेंगे।
ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट कार्यालय में गुरुवार को हुई आपात बैठक में वेयर हाउस और कनक मंडी में वीकेंड लॉकडाउन पर फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए फेडरेशन के प्रधान दीपक गुप्ता ने कहा कि ऐसी आपात स्थितियों में मानवता की सुरक्षा और जरूरी आपूर्ति के लिए व्यापारी वर्ग हमेशा आगे रहा है।
वेयर हाउस को पहले ही सुबह 9 से शाम 6 बजे तक खोला जा रहा है, ताकि भीड़भाड़ से बचा जा सके। आगामी शनिवार से अगले चार सप्ताह के लिए वेयर हाउस और कनक मंडी में वीकेंड लॉकडाउन रहेगा। वेयर हाउस को सप्ताह के अन्य कार्य दिवस पर खोला जाएगा, ताकि जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में खाद्य पदार्थों की आपूर्ति में कोई किल्लत न हो।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कश्मीर विश्वविद्यालय: संक्रमित केयू कुलपति स्किम्स में भर्ती, दो दिनों तक विवि कैंपस बंद
बिना मास्क अंदर आने की इजाजत नहीं
वेयर हाउस और कनक मंडी के भीतर बिना मास्क के आने की इजाजत नहीं दी जा रही है। वीकेंड लॉकडाउन से उक्त दोनों बड़े बाजारों में 60 घंटे के बंद रहने से कुछ हद तक संक्रमण की चेन को तोड़ने में मदद मिलेगी।
बैठक में फेडरेशन और विभिन्न एसोसिएशनों के पदाधिकारियों में अभिमन्यु गुप्ता, शाम लाल लंगर, मुनीष महाजन, विशाल गुप्ता, अमित गुप्ता, अनूप मित्तल, राजेश बगोत्रा, कीर्ति गुप्ता, अजय गुप्ता, अनिल गुप्ता, शाम लाल गुप्ता आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व फेडरेशन ने इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव विनोद मल्होत्रा के सहयोग से कर्मियों और श्रमिकों में मास्क व साबुन वितरित किए।