फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   University of Kashmir: corona infected KU Vice Chancellor Admitted to skims, University campus closed for two days

कश्मीर विश्वविद्यालय: संक्रमित केयू कुलपति स्किम्स में भर्ती, दो दिनों तक विवि कैंपस बंद

Fri, 23 Apr 2021 12:20 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 23 Apr 2021 12:20 PM IST
सार

कश्मीर विश्वविद्यालय कैंपस को दो दिन के लिए बंद किया गया है। वहीं सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन
University of Kashmir: corona infected KU Vice Chancellor Admitted to skims, University campus closed for two days
कश्मीर विश्वविद्यालय - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कश्मीर विश्वविद्यालय (केयू) के कुलपति प्रोफेसर तलत अहमद को वीरवार को श्रीनगर के स्किम्स में भर्ती किया गया। स्किम्स के एक डॉक्टर ने बताया कि तलत कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। बीती रात उनका ऑक्सीजन सेचुरेशन कम होने के चलते उन्हें रात नौ बजे स्किम्स में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उन्हें बाइलेटरल निमोनिया है। जानकारी के अनुसार केयू में कुछ और स्टाफ  के कोरोना संक्रमित होने के चलते यूनिवर्सिटी प्रशासन ने शुक्रवार और शनिवार को यूनिवर्सिटी के सेंट्रल कैंपस को बंद करने का फैसला लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि इस दौरान सभी परीक्षाओं को भी स्थगित किया गया है। अगली तारीख जल्द जारी की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर शिक्षा विभाग: सरल एप पर जुड़ेंगे नए फीचर्स, बच्चे ऑनलाइन देख सकेंगे अध्यापकों की क्लास
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जम्मू शहर में और पांच माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना दिए गए हैं। इनमें जरूरी सेवाओं को छोड़कर लोगों की आवाजारी पर रोक लगा दी गई। नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन में बाहु तहसील के अंतर्गत कालिका कॉलोनी व गोरखा नगर, आईए, साउथ व ईस्ट एक्सटेंशन, वार्ड-52 त्रिकुटा नगर, सेक्टर-6, 9 और एक्सटेंशन-8 नानक नगर, जम्मू तहसील के तहत गुढ़ा बख्शी नगर, शॉपिंग सेंटर (भगत सिंह चौक बख्शीनगर) और जम्मू साउथ तहसील के तहत प्रीत नगर (टेंट वाला गुरुद्वारा से टैगोर पब्लिक स्कूल वार्ड-45) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed