फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir : Two Rohingya girls brought by human trafficking in Budgam recovered one arrested

जम्मू कश्मीर: बडगाम में मानव तस्करी कर लाई गईं दो रोहिंग्या लड़कियां बरामद, एक गिरफ्तार

Tue, 28 May 2024 01:37 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 28 May 2024 01:37 PM IST
सार

बडगाम में पुलिस ने दो रोहिंग्या लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक नाबालिग व दूसरी 21 साल की है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir : Two Rohingya girls brought by human trafficking in Budgam recovered one arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य कश्मीर बडगाम में पुलिस ने दो रोहिंग्या लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक नाबालिग व दूसरी 21 साल की है। जिस मकान से इन लड़कियों को बरामद किया गया गया है पुलिस ने उस मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। इन लड़कियों को बांग्लादेश के रास्ते मानव तस्करी कर यहां लाया गया था। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 370 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि खान साहिब थाना पुलिस ने चेक-ए शारा खान साहिब निवासी नजीर अहमद भट के घर से दो रोहिंग्या लड़कियों को बरामद किया है। इनमें एक 17 वर्षीय नाबालिग है जबकि दूसरी की पहचान रूना लैला (21) पुत्री हबीब खातून के रूप में हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


दो से ढाई लाख में बेची जाती हैं युवतियां

म्यांमार से बांग्लादेश और वहां से भारतीय सीमा में अवैध तरीके घुसपैठ कर बंगाल से सीधा कश्मीर में तस्करी कर रोहिंग्या महिलाएं लाई जा रही हैं। कश्मीरी युवकों से शादी के नाम पर रोहिंग्या युवतियों को लाया जाता है और इसके बदले युवाओं व उनके परिवार से दो से ढाई लाख रुपये में बेच दिया है। जबकि जिन परिवारों से यह युवतियां लाई जाती हैं उन्हें 10 से 15 हजार रुपये दिए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए भी खतरा

जानकार बताते हैं कि तस्करी कर लाई गई ये किशोरियां/ युवतियां जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील प्रदेश में सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा हैं। पुलिस की सीआइडी विंग के अनुसार इस प्रदेश में पहले से 13,700 रोहिंग्या व बांग्लादेशी रह रहे हैं। रोहिंग्याओं की संख्या प्रदेश में वर्ष 2008 से 2016 के बीच तेजी के साथ बड़ी थी।

एनआईए ने पिछले वर्ष 44 गुर्गों को किया था गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले वर्ष नवंबर माह में मानव तस्करी पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जम्मू -कश्मीर सहित 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छापेमारी कर मानव तस्करी से जुड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया कर 44 गुर्गों को गिरफ्तार किया था।

कब-कब पकड़ी गईं रोहिंग्या महिलाएं व युवतियां

  • 25 मई 2024: पुलिस ने जम्मू के कासिम नगर से फर्जी दस्तावेज पर रह रही एक रोहिंग्या महिला को पकड़ा था
  • 7 फरवरी 2024 जम्मू सिटी पुलिस ने दो किशोरियों के साथ बंगाल के व्यक्ति को पकड़ा
  • 3 फरवरी 2024 जम्मू के त्रिकुटा नगर क्षेत्र में तीन रोहिंग्या युवतियों को बरामद किया था
  • 19 दिसंबर 2023 जम्मू के बठिंडी इलाके में छापे के दौरान रोहिंग्या युवती को पकड़ा गया
  • 29 नवंबर 2023 जम्मू बस स्टैंड से छह रोहिंग्या युवतियां पकड़ी गई थी, जिन्हें कश्मीर ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed