फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Two people caught with chitta in Kanachak and Kathua

जम्मू-कश्मीर: कानाचक में चिट्टे के साथ स्वर्णकार गिरफ्तार, डॉलर-गहने बरामद, कठुआ में भी नशे के साथ एक को पकड़ा

Sat, 15 Apr 2023 06:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 15 Apr 2023 06:16 PM IST
सार

आरोपी के खिलाफ कानाचक पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी परगवाल क्षेत्र में दुकान चलता है। उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Two people caught with chitta in Kanachak and Kathua
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

जम्मू के कानाचक पुलिस ने चन्नो चक रिंग रोड पर चिट्टे के साथ एक स्वर्णकार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के खुफिया विंग जिला स्पेशल ब्रांच ने नाके के दौरान स्कूटी (जेके 02 डीसी 3040) को रोका गया।

विज्ञापन


तलाशी लेने पर उससे 5.80 ग्राम चिट्टा, 2 स्मार्टफोन, एक सोने की चेन, चार सोने की अंगूठियां, एक सोने की बाली, दो अमेरिकन डॉलर, एक थाईलैंड डॉलर, तीन हजारी की नकदी, एक तुला मशीन बरामद की गई।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ कानाचक पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। उसकी पहचान आकाश वर्मा निवासी मिश्रीवाला के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी परगवाल क्षेत्र में दुकान चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उधर कठुआ पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान हटली पुलिस चौकी की टीम ने एक नशा तस्कर को काबू किया है। लियाकत अली उर्फ सिपाहिया निवासी चंजयाल, तहसील हीरानगर कठुआ को पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में इलाके में घूमते हुए पाया।


उससे पूछताछ की गई तो कोई उचित जवाब नहीं मिला। पुलिस ने लियाकत की तलाशी ली तो उससे 28 से 30 ग्राम के लगभग हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed