फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Two drug smugglers from Punjab arrested in Sunderbani, heroin worth Rs 150 crore recovered

जम्मू-कश्मीर: सुंदरबनी में पंजाब के दो नशा तस्कर गिरफ्तार, 150 करोड़ की हेरोइन बरामद, नारको टेरर का शक

Thu, 01 Jun 2023 11:24 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 01 Jun 2023 11:24 PM IST
सार

एसएसपी अमृतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने पंजाब के दो निवासियों को नशे की खेप के साथ पकड़ा है। आरोपियों के नारको टेरर में शामिल होने की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Two drug smugglers from Punjab arrested in Sunderbani, heroin worth Rs 150 crore recovered
नशे के साथ पकड़े गए आरोपियों के बारे में बताते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पंजाब के दो तस्करों को 22 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले हैं। इनकी पहचान ओंकार सिंह निवासी गांव तलमंडी विर्क और शमशेर सिंह के रूप में हुई है। इनको जम्मू-राजोरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ते सुंदरबनी इलाके की आईटीआई के पास नाके पर पकड़ा गया।

विज्ञापन


पुलिस पता लगा रही है कि नशे की खेप किसको पहुंचाई जानी थी। पकड़े गए नशे का बाजार मूल्य 150 करोड़ रुपये आंका गया है। एसएसपी अमृतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि दो संदिग्ध राजोरी से जम्मू की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसके बाद जिले भर में पुलिस टीमों को अलर्ट कर दिया गया। जगह-जगह नाके लगाने के अलावा कुछ मोबाइल नाके भी स्थापित किया गए थे। रात लगभग 9.30 बजे आईटीआई सुंदरबनी के पास एक टवेरा वाहन (जेके 01 एबी 5470) को चेकिंग के लिए रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में पंजाब के दो व्यक्ति थे। तलाशी लेने पर कार से भारी मात्रा में हेरोइन मिली। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत सुंदरबनी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी ने बताया कि नारको-टेरर के पहलू से भी जांच की जा रही है। बरामद नशीले पदार्थ की गुणवत्ता की जांच के लिए इसे शीघ्र ही लैब में भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed