फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir top news including Machail Yatra cancelled and politics of Farooq Abdullah s party

जम्मू-कश्मीर: मचैल यात्रा रद्द, नेशनल कांफ्रेंस में मचा घमासान समेत पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

Sat, 17 Jul 2021 05:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 17 Jul 2021 05:01 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश की दूसरी सबसे प्रसिद्ध मचैल यात्रा को रद्द करने का फैसला लिया गया है। उधर, नेशनल कांफ्रेंस में इन दिनों सियासी घमासान मचा है। जिसे शांत कराने के लिए फारूक अब्दुल्ला आगे आए हैं। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही प्रमुख खबरें

विज्ञापन
jammu kashmir top news including Machail Yatra cancelled and politics of Farooq Abdullah s party
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री अमरनाथ के बाद प्रदेश की दूसरी सबसे प्रसिद्ध मचैल यात्रा इस बार भी नहीं होगी। जिला उपायुक्त ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। महामारी के कारण पिछले वर्ष इक्का-दुक्का श्रद्धालु दरबार में माथा टेकने पहुंचे थे। तब माता की छड़ी मुबारक आई थी। हालांकि उसमें अधिक लोगों को शामिल नहीं होने दिया गया था। ...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन


नेशनल कांफ्रेंस में खलबली: जम्मू के हक पर कश्मीर में सियासत, मामला शांत कराने के लिए आए आगे फारूक अब्दुल्ला
परिसीमन आयोग को दिए गए ज्ञापन में नेकां(नेशनल कांफ्रेंस) की ओर से जम्मू के हक की आवाज उठाने पर कश्मीर में सियासत तेज हो गई है। नेशनल कांफ्रेंस की कश्मीर इकाई में खलबली मची है। पार्टी की बैठकों में इस पर नाराजगी जताई गई।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर: जेल में गैंगस्टरों-आतंकियों ने मिलाया हाथ, कैदियों का साथ देने वालों की पहचान, गिरफ्तारी की तैयारी
सेंट्रल जेल कोट भलवाल के अंदर गुरुवार को छापेमारी में कैदियों के पास से मिले मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद होने के बाद जेल विभाग ने विभागीय जांच शुरू कर दी है। डीआईजी जेल विभाग इसकी जांच करेंगे। बताया जा रहा है कि जेल के कुछ कर्मियों की पहचान की गई है, जो आतंकियों और गैंगस्टरों की मदद कर रहे हैं। पांच से छह कर्मियों की पहचान की गई है। इनमें कुछ को ट्रांसफर किया जाएगा तो कुछ की गिरफ्तारी भी हो सकती है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन


एथनॉल पर सवाल: क्या जाम कर सकता है गाड़ी का इंजन? जानें मिश्रित पेट्रोल के बारे में सबकुछ
तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल में एथनॉल के मिश्रण पर जम्मू-कश्मीर पेट्रोलियम डीलर ओनर एसोसिएशन ने सवाल उठाए हैं। एसोसिएशन का कहना है कि नीतिगत फैसले के बाद जम्मू-कश्मीर में सप्लाई किए जा रहे पेट्रोल में 10 फीसदी एथनॉल मिलाया गया है। इसे लेकर वाहन चालकों को जागरूक नहीं किया गया, जिससे वाहनों में दिक्कतों का शिकायतें आना शुरू हो गई हैं। ...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


श्रीनगर: सेंट्रल यूनिवर्सिटी के निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार मामले में एसीबी ने दर्ज की एफआईआर
एंटी करप्शन ब्यूरो ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी कश्मीर के इंजीनियरों और लाभार्थी फर्म मेसर्स ग्रांको इंडस्ट्रीज लिमिटेड राजबाग के खिलाफ गांदरबल में विश्वविद्यालय में कार्यों के निष्पादन में कदाचार के आरोप में एफआईआर दर्ज की। इस संबंध में एसीबी ने छापा भी मारा। ...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed