फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Terrorists tried to set fire to mosque in Shopian

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकियों ने की थी मस्जिद में आग लगाने की कोशिश

Sun, 11 Apr 2021 11:03 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 11 Apr 2021 11:03 AM IST
सार

  • 1990 के बाद पहली बार इस जिले में एक साथ मारे गए 5 आतंकी
  • सुरक्षाबलों ने 17 बार दिए आत्मसमर्पण के मौके, घर वालों को भी भेजा

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Terrorists tried to set fire to mosque in Shopian
सुरक्षाबल - फोटो : ANI

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को मस्जिद से भागने की कोशिश कर रहे आतंकियों ने उसके एक हिस्से में आग लगा दी थी। 1990 के बाद यह आतंकियों के खिलाफ यह सबसे बड़ा ऑपरेशन है जब एक साथ पांच आतंकी मारे गए हैं। इससे पहले 1990 में चार आतंकी एक साथ मारे गए थे। अधिकारियों ने बताया कि मस्जिद के आसपास ऑपरेशन के दौरान काफी तनावपूर्ण माहौल था।

विज्ञापन


आतंकी अंदर छिपे हुए थे सुरक्षा बल उन्हें बाहर निकालना चाहते थे। मस्जिद के बाहर स्थानीय लोग जमा थे। सुरक्षा बलों के लिए यह काम चुनौती पूर्ण था परंतु जवानों ने प्रोफेशनल स्किल अपनाते हुए ऑपरेशन पूरा किया। सुरक्षा बल इन आतंकियों का आत्मसमर्पण करवाना चाहते थे। वीरवार रात और शुक्रवार दोपहर के बीच कई घंटे तनाव के बीच गुजरे। जामा मस्जिद में छिपे आतंकियों से आत्म समर्पण के लिए नागरिकों और सेना के जवानों ने आत्मसमर्पण की अपील की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकियों के परिवार वालों को अंदर भेजा गया परंतु कोई सफलता नहीं मिली। आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के 17 मौके दिए गए। इन आतंकियों के परिवार वाले इस इलाके के रसूखदार लोग हैं। आखिरकार शुक्रवार दोपहर सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन को अंजाम देकर इन्हें मार गिराया। इस दौरान यह ध्यान रखा कि मस्जिद को कम से कम नुकसान पहुंचे।


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सोपोर नप दफ्तर पर हमले में पाकिस्तानी आतंकी भी थे शामिल

देश के खिलाफ हथियार उठाया तो जवाब मिलेगा
दक्षिण और मध्य कश्मीर में आतंक विरोधी ऑपरेशनों की कमान संभालने वाले विक्टर फोर्स के कमांडर मेजर जनरल, जर जनरल रशीम बाली कहते हैं कि दहशतगर्दों तक यह स्पष्ट संदेश पहुंचना चाहिए कि देश के खिलाफ हथियार उठाना कोई विकल्प नहीं है इसका उपयुक्त जवाब दिया जाएगा। तीन आतंकवादियों को भोर में मार दिया गया था, अन्य दो को शुक्रवार दोपहर 2 बजे मार गिराया गया।

ड्रोन से रखी आतंकियों की हरकतों पर नजर
आतंकवादियों की हरकतों पर कड़ी नजर रखने के लिए ड्रोन तैनात किए गए थे। ऑपरेशन के बाद सैनिकों ने मस्जिद को साफ कर दिया। सभी धार्मिक पुस्तकों को स्थानीय प्रशासन को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed