{"_id":"63f655e77ca5a2461e005e3b","slug":"jammu-kashmir-suspicious-bag-found-in-military-area-of-udhampur-bomb-disposal-squad-reached-the-spot-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: उधमपुर के सैन्य इलाके में संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप, बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: उधमपुर के सैन्य इलाके में संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप, बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा
Thu, 23 Feb 2023 01:48 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 23 Feb 2023 01:48 AM IST
सार
जवानों ने रैंबल स्थित सैनिक क्षेत्र में लाल रंग का बैग पड़ा देखा। इसके आसपास कोई सामान भी नहीं था। इसके बाद सेना अलर्ट हो गई।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उधमपुर के रैंबल स्थित सैनिक क्षेत्र में लावारिस बैग मिलने पर हड़कंप मच गया। जब सेना को इसका पता चला तो तुरंत डॉग और बम स्कवॉयड को बुलाया गया। पुराने राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी बंद कर दी गई।
विज्ञापन
आसपास के स्थान को खाली कर दिया गया लेकिन जब बैग की तलाशी ली तो अंदर से सब्जियां व कुछ घर का सामान बरामद हुआ। इसके बाद सेना व पुलिस ने राहत की सांस ली। सेना से प्राप्त जानकारी के अनुसार जवानों ने रैंबल स्थित सैनिक क्षेत्र में लाल रंग का बैग पड़ा देखा।
विज्ञापन
बैग के आसपास कोई सामान भी नहीं था। उसी समय सेना अलर्ट हो गई। अधिकारियों ने मौके पर बम और डॉग स्कवायड को भी बुला लिया। पुराने राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। बम स्करायड ने नजदीक जाकर बैग को खोला और देखा कि अंदर सब्जी व फल रखे गए हैं। अच्छी से जांच की तो अंदर से कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ।
इससे साफ हो गया कि कोई गलती से अपना बैग छोड़ गया है। वहीं वाहनों की आवाजाही शुरू होने पर लोगों ने भी राहत की सांस ली।