फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Snowfall upper reaches valley including Gulmarg-Sonmarg, Srinagar-Leh highway closed for traffi

जम्मू कश्मीर: गुलमर्ग-सोनमर्ग समेत घाटी के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी, श्रीनगर-लेह हाईवे यातायात के लिए बंद

Sat, 10 Dec 2022 04:00 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 10 Dec 2022 04:00 AM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को भी बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। बर्फबारी होने के कारण श्रीनगर-लेह राजमार्ग, बांदीपोरा-गुरेज रोड और साधना पास यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। शोपियां को राजोरी-पुंछ से जोड़ने वाला मुगल रोड भी दूसरे दिन बंद रहा। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Snowfall upper reaches valley including Gulmarg-Sonmarg, Srinagar-Leh highway closed for traffi
नत्थाटॉप में बर्फबारी का नजारा - फोटो : संवाद

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के ताजा दबाव के कारण विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग और सोनमर्ग समेत कश्मीर घाटी के ऊपरी इलाकों में शुक्रवार को हल्की बर्फबारी हुई। गुलमर्ग में करीब 2 सेंटीमीटर और सोनमर्ग में करीब 2.54 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई।

विज्ञापन

 

जोजिला दर्रे पर बर्फ जमा होने के कारण श्रीनगर-लेह राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया। इसके अलावा आगामी 48 घंटों के लिए एहतियातन बांदीपोरा-गुरेज रोड, साधना पास को भी बंद रखने को कहा गया है। अनंतनाग जिले के दकसुम और गोवरन में नाके लगा दिए गए हैं ताकि कोई भी गाड़ी सिंथन और मर्गन टॉप के रास्ते किश्तवाड़ न जा सके।

विज्ञापन

 

दक्षिण कश्मीर को शोपियां को राजोरी व पुंछ से जोड़ने वाले मुगल रोड पर शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन यातायात बंद रहा। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को भी बर्फबारी और बारिश के आसार हैं।  इस बीच वीरवार रात बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक श्रीनगर में न्यूनतम तापमान पिछली रात के माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि सुबह के समय मैदानी इलाकों में धुंध देखने को मिली।

 

श्रीनगर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान साल के इस समय के सामान्य तापमान से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक था। काजीगुंड में पिछली रात के माइनस 3.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
 

अधिकारी ने कहा कि पहलगाम में पिछली रात के माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 0.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया और दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के लिए यह सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

 

उन्होंने कहा कि कुकरनाग में पिछली रात के माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के मुकाबले 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था। अधिकारी ने बताया कि पिछली रात गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 

उन्होंने कहा कि उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग रिसॉर्ट के लिए तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक था। अधिकारी ने कहा कि कुपवाड़ा शहर में पारा 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम था। उन्होंने कहा कि उत्तरी कश्मीर के लिए यह सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

चिनैनी में भी हिमपात, मचैल में एक फुट से अधिक बर्फ

चिनैनी के साथ लगती ऊंची चोटियों पर भी हिमपात हुआ। नत्थाटॉप पर हल्की बर्फ गिरी, जो सुबह थोड़ी देर ही टिक सकी। शिवगढ़ धार, सियोजधार, देराटॉप, लद्दाधार की चोटियों पर भी बर्फ गिरने से पूरा क्षेत्र ठंड की चपेट में आ गया। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। वहीं, किश्तवाड़ जिले में भी शुक्रवार सुबह रुक रुक कर बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई। उपमंडल पाडर के मचैल गांव में एक फुट से ज्यादा बर्फबारी हुई है। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed