फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Skill Department provided employment to five thousand students last year

जम्मू-कश्मीर: कौशल विभाग ने पिछले वर्ष पांच हजार छात्रों को दिलाया रोजगार

Sun, 02 May 2021 10:36 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 02 May 2021 10:36 PM IST
सार

आईटीआई और पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों को मिली विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेंट।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Skill Department provided employment to five thousand students last year
JOB IIT Jammu

विस्तार

कोरोना काल में कौशल विभाग ने विभिन्न प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से पांच हजार युवाओं को रोजगार मुहैया करवाया है। कौशल विभाग ने आईटीआई और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में चलाए गए प्लेसमेंट ड्राइव में इन छात्रों को रोजगार उपलब्ध करवाया है। स्थानीय और देश की नामी कंपनियों ने युवाओं को दो से चार लाख तक का वार्षिक ऑफर दिया।
विज्ञापन


जम्मू के पॉलिटेक्निक कॉलेज में 500 से अधिक युवाओं को जॉब दिया गया। जॉब फेयर में औसतन 20 से 25 हजार रुपये प्रति माह वेतन दिया गया। स्थानीय उद्योग में युवाओं को रोजगार देने के लिए कौशल विभाग ने शॉर्ट टर्म कोर्स भी शुरू किए हैं। आईटीआई कॉलेज में हस्तशिल्प से जुड़े आठ नए कोर्स को भी शुरू किया गया है।
विज्ञापन


इनका उद्देश्य युवाओं को स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार मुहैया करवाना है। बसोहली पेंटिंग, पेपर माची, पारंपरिक फुलकारी कला, लकड़ी पर नक्काशी, हाथ की कढ़ाई, कालीन बुनाई तकनीक, शॉल बुनाई जैसे कोर्स शामिल हैं। स्थानीय उद्योग और शिक्षा संस्थान के बीच गैप को दूर करने के लिए विभाग युवाओं को स्थानीय उद्योग के अनुरूप कौशल प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें -  जम्मू-कश्मीर: अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांटों की स्थापना की निगरानी करेंगे नोडल अफसर

कौशल विभाग में 419 पद भरे जाएंगे
कौशल विभाग में गैर राजपत्रित और राजपत्रित अधिकारी के 419 पद भरे जाएंगे। कौशल विभाग ने जेकेएसएसबी को यह पद भेजे हैं। जेकेएसएसबी इन पदों पर जल्द अधिसूचना जारी करेगा। कौशल विभाग के आयुक्त सचिव असगर हुसैन सामून ने कहा कि विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती होगी और विभाग ने 419 पद जेकेएसएसबी को रेफर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed