फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   jammu kashmir shown the milestone in communal harmony

भाईचारे की मिसाल: जम्मू कश्मीर में मुहर्रम के जूलूस में शामिल हुए विभिन्न समुदाय के लोग

Thu, 13 Oct 2016 04:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 13 Oct 2016 04:17 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir shown the milestone in communal harmony
जम्मू-कश्मीर में ताजिया जूलूस - फोटो : Amar Ujala

शरीर को तरह-तरह की तकलीफ देकर हजरत इमाम हुसेन की शहादत के  दर्द को याद करते हुए मोहर्रम ताजिया बुधवार को जम्मू की सड़कों पर निकला। पीर मिट्ठा से शुरू होकर जुलूस विभिन्न बाजारों से होते हुए करबला में समाप्त हुआ। इस दौरान शहीदों का मातम फख्र के साथ मनाया गया। 

विज्ञापन

 
इमाम हुसेन की तकलीफों का शोक मना रहे लोगों ने तरह-तरह के कष्ट अपने जिस्म को देकर पूर्वजों की कुर्बानी की गाथा सुनाई। इस अवसर पर शिया फेडरेशन जम्मू, अंजुमन-ए-इमामिया पीर मिट्ठा, अंजुमन-ए-हैदरी न्यू प्लाट, आल लद्दाख मुस्लिम स्टूडेंट एसोसिएशन, मुस्लिम फेडरेशन आदि संगठनों के झंडे तले शिया समुदाय के लोगों ने जुलूस में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


मोहर्रम ताजिया को देखते हुए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे और पुलिस और प्रशासन केवरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। जुलूस निकलने वाली सड़कों से यातायात को अन्य रूटों पर शिफ्ट किया गया था। इससे पूर्व न्यू प्लाट से मोहर्रम जुलूस शकील करबलाई की अगुवाई में निकला, जो कि विभिन्न बाजारों से होते हुए पीर मिट्ठा में संपन्न हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आपसी भाईचारा की मजबूत मिसाल

jammu kashmir shown the milestone in communal harmony
जम्मू-कश्मीर में ताजिया जूलूस - फोटो : Amar Ujala

मुस्लिम शिया समुदाय के मोहर्रम के जुलूस में हर वर्ग के लोगों ने हिस्सा लेकर आपसी भाईचारा की मजबूत मिसाल भी पेश की। जुलूस में जम्मू पूर्व के विधायक राजेश गुप्ता, डोगरा सदर सभा के प्रधान ठाकुर गुलचैन सिंह चाढ़क शामिल हुए । 

इसके अलावा नेकां नेता रतन लाल गुप्ता समेत समाज के विभिन्न लोग भी शहीदी चौक में शामिल हुए। जुलूस में शामिल हुए जम्मू वेस्ट असैंबली मूवमेेंट के प्रधान सुनील डिंपल ने कहा कि हर वर्ग के लोगों ने जुलूस में हिस्सा लेकर आपसी भाईचारा की मजबूत मिसाल पेश की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed