{"_id":"635cefc2b5a78605ad40ac2a","slug":"jammu-kashmir-saini-community-expresses-gratitude-to-pm-modi-for-getting-obc-status","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: सैनी समुदाय ने ओबीसी का दर्जा मिलने पर पीएम मोदी का जताया आभार, कहा-370 हटने के बाद ही यह संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: सैनी समुदाय ने ओबीसी का दर्जा मिलने पर पीएम मोदी का जताया आभार, कहा-370 हटने के बाद ही यह संभव
Sat, 29 Oct 2022 02:48 PM IST
विमल शर्मा
एएनआई, श्रीनगर
एएनआई, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 29 Oct 2022 02:48 PM IST
सार
सैनी समाज के लोगों ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक निर्णय है।ओबीसी का दर्जा मिलने से कमजोर और उपेक्षित वर्ग को सामाजिक-आर्थिक तौर पर लाभ होगा। केंद्र सरकार और यूटी प्रशासन ने उनकी पुरानी मांग को पूरा किया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी और एलजी मनोज सिन्हा
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सैनी समुदाय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की सूची में शामिल करने के लिए उनका आभार जताया। सैनी समाज के लोगों ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक निर्णय है।
विज्ञापन
इससे समुदाय के कमजोर और उपेक्षित वर्ग को सामाजिक-आर्थिक तौर पर लाभ होगा। सभा अध्यक्ष सतपाल सैनी ने कहा, 'यह हमारी लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे अब केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन ने पूरा किया है।
विज्ञापन
हमने अपने समुदाय के सदस्यों के ईमानदार संघर्ष के कारण ओबीसी का दर्जा हासिल किया है, जो पिछले कई दशकों से इसके लिए संघर्ष कर रहे थे।
हम ओबीसी का दर्जा देने के लिए न्यायमूर्ति जीडी शर्मा और केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 के हटाने के बाद ही यह संभव हुआ है। इससे कई वर्गों को ओबीसी श्रेणी में लाया गया है।
विज्ञापन