फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir running short of 1000 mw electricity

गर्मियों से पहले ही1000 मेगावाट बिजली का टोटा

Fri, 13 Feb 2015 07:34 PM IST
Updated Fri, 13 Feb 2015 07:34 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir running short of 1000 mw electricity

बिजली उपभोक्ताओं को अघोषित कटौती से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं है। बिजली की मांग और उपलब्धता में अंतर एक हजार मेगावाट पार कर चुका है। ऐसे में बिजली की अघोषित कटौती जारी रहने के ही आसार हैं।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सर्दियों में कश्मीर घाटी के अलावा जम्मू संभाग के ज्यादा सर्दी वाले इलाकों में बिजली की मांग काफी बढ़ी हुई है। इस वजह से उत्तरी ग्रिड से बिजली खरीदने के बावजूद भी बिजली की मांग और उपलब्धता में अंतर एक हजार मेगावाट से ज्यादा है।
विज्ञापन


दूसरी ओर दरियाओं और नदियों में जल स्तर कम होने से पनबिजली परियोजनाओं में उत्पादन क्षमता से एक तिहाई ही हो पा रहा है। बिजली विभाग के अनुसार जरूरत के अनुसार कटौती की जा रही है। गर्मियों में जम्मू में बिजली की मांग बढ़ती है और सर्दियों में कश्मीर में।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में तीन से आठ घंटे तक की बिजली कटौती हो रही है। वहीं गर्मी बढ़ने के साथ साथ इसमें ओर बढ़ोतरी होती जाएगी। बिजली कटौती होने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

आरएपीडीआरपी प्रोजेक्ट की रफ्तार सुस्त

jammu kashmir running short of 1000 mw electricity

बिजली ढांचे को मजबूत करने के लिए आरएपीडीआरपी प्रोजेक्ट को रियासत में पिछले साल जोरशोर से जारी किया गया था। लेकिन प्रोजेक्ट अभी आधा अधूरा ही है और इसे पूरा होने में अभी समय लगेगा।

भाजपा के गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक कविंद्र गुप्ता ने बिजली अधिकारियों के साथ बैठक में आर-एपीडीआरपी परियोजना पर हो रहे कार्य की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समयावधि के भीतर काम पूरा करने को कहा है।

प्रोजेक्ट के तहत बिजली ढांचे को मजबूत किया जाना है और ट्रासंमिशन लाइनों पर भी मीटर लगाए जाने हैं ताकि बिजली की बर्बादी पर रोक लगाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed