फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Route diversion of vehicles will remain in Jammu city on Independence Day

जम्मू-कश्मीर: स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू शहर में रहेगा वाहनों का रूट डायवर्जन, जानिए बदलाव

Fri, 13 Aug 2021 07:50 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 13 Aug 2021 07:50 PM IST
सार

बिश्नाह, बाड़ी ब्राह्मणा, गंग्याल, फ्लायं मंडाल से आने वाली मेटाडोर गांधीनगर मेन स्टॉप से होंगी वापस। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट कड़े सुरक्षा घेरे में लिया।
 

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Route diversion of vehicles will remain in Jammu city on Independence Day
जम्मू शहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। ट्रैफिक पुलिस ने इस दिन शहर में रूट डायवर्जन का प्लान भी जारी कर दिया है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस के दिन जम्मू शहर आना है तो इन रूटों को खास ध्यान में रखकर ही आएं। पुलिस ने शहर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा को लेकर बंदोबस्त कड़े किए हैं। पुलिस अधिकारी निजी तौर पर सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं।

विज्ञापन


एमए स्टेडियम को पहले से ही सील कर रखा है। जबकि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट को भी कड़े सुरक्षा घेरे में लिया गया है। शहर में मुख्य चौक-चौराहों के अलावा कई अन्य लोकेशन चिह्नित की गई हैं, यहां पर नाके लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। एसएसपी ट्रैफिक कौशल शर्मा का कहना है कि कुछ रूट चिह्नित किए गए हैं। जिन पर बसों और मेटाडोर के लिए डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। एसएसपी जम्मू चंदन कोहली का कहना है कि सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। दिन और रात दोनों ही वक्त गश्त की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: प्रदेशभर में कुल 4239 युवा क्लबों का हुआ गठन, मिलेगी नई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रूट होंगे डायवर्ट
- कठुआ-सांबा से जम्मू आने वाली बसें-मेटाडोर कुंजवानी से नरवाल और डोडा, श्रीनगर, बनिहाल, उधमपुर जाने वाली बसें सांबा नाके से डायवर्ट होकर धार रोड से जाएंगी।
- बिश्नाह, बाड़ी ब्राह्मणा, गंग्याल, मीरां साहिब, फ्लायं मंडाल से आने वाली मेटाडोर गांधीनगर मेन स्टॉप से वापस हो जाएंगी।
- अखनूर, मढ़, मिश्रीवाला, बन तालाब, मुट्ठी से आने वाली मेटाडोर बख्शीनगर पुल से वापस होंगी।
- कटड़ा, उधमपुर, किश्तवाड़, डोडा और नगरोटा से आनी वाली बसें-मेटाडोर नगरोटा बाईपास से डायवर्ट होंगी।
- जानीपुर की तरफ से आने वाली बसें अंबफ्लां तक ही आएंगी।
- शास्त्रीनगर, त्रिकुटा नगर, गांधीनगर से आने वालीं मेटाडोर एशिया तक आएंगी।
- आनंद नगर, बोहड़ी, तालाब तिल्लो से आने वाली मिनी बसें कैनाल रोड से वापस हो जाएंगी।
- बाहरी राज्यों से आने वाली बसें कुंजवानी से बाईपास होकर ट्रांसपोर्ट नगर तक ही आएंगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed