फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Romalo Ram and ghulam nabi Dar to honour with Padma Shri Buddhist religious leader of Ladakh Ri

जम्मू कश्मीर: रोमालो राम, डार को पद्मश्री, लद्दाख के बौद्ध धर्मगुरु रिनपोछे पद्मभूषण से होंगे सम्मानित

Fri, 26 Jan 2024 03:41 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 26 Jan 2024 03:41 PM IST
सार

डोगरी भाषा के कलाकार रोमालो राम जम्मू-कश्मीर के लोकनृत्यों मुख्य रूप से गीतड़ू व भाख को मंच पर प्रस्तुत करते हैं। उधमपुर जिले के रामनगर क्षेत्र के अमरोह गांव के रहने वाले रोमालो जोनल शिक्षा अधिकारी के पद से पिछले साल सेवानिवृत्त हुए हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Romalo Ram and ghulam nabi Dar to honour with Padma Shri Buddhist religious leader of Ladakh Ri
लोक कलाकार रोमालो राम - फोटो : संवाद

विस्तार

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वीरवार को पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया गया। इसके तहत कला के क्षेत्र में जम्मू के रोमालो राम व कश्मीर के गुलाम नबी डार को पद्मश्री दिया गया है। जबकि लद्दाख के बौद्ध धर्मगुरु तोगदान रिनपोछे को मरणोपरांत अध्यात्म के क्षेत्र में पद्मभूषण दिया गया है।

विज्ञापन


डोगरी भाषा के कलाकार रोमालो राम जम्मू-कश्मीर के लोकनृत्यों मुख्य रूप से गीतड़ू व भाख को मंच पर प्रस्तुत करते हैं। उधमपुर जिले के रामनगर क्षेत्र के अमरोह गांव के रहने वाले रोमालो जोनल शिक्षा अधिकारी के पद से पिछले साल सेवानिवृत्त हुए हैं। पढ़ाई के दौरान ही कक्षा नौंवीं से उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोकनृत्यों के संरक्षण की खातिर विभिन्न स्थानों पर लोकनृत्यों की प्रस्तुति शुरू कर दी थी। वर्ष 2022 में उन्हें राज्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन


श्रीनगर के रहने वाले गुलाम नबी डार लकड़ी पर नक्कशी करते हैं। 1984 में उन्हें राज्य पुरस्कार मिल चुका है। वह बॉक्स, पलंग, डाइननिंग टेबल तथा अन्य लकड़ी की चीजों पर कारीगरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तोगदान रिनपोछे बौद्ध अनुयायियों के बीच काफी प्रसिद्ध रहे हैं। लद्दाख के अलावा अन्य देशों व राज्यों में भी उनके अनुयायी रहे हैं। उनका निधन मई 2023 में लेह में हो गया था। मरणोपरांत उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed