{"_id":"5efc586a8ebc3e4341339006","slug":"jammu-kashmir-police-said-on-sopore-terrorist-attack-on-crpf-party-at-model-town-sopore","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए सोपोर आतंकी हमले पर क्या बोली पुलिस? आतंकवाद के खात्मे पर आईजी की दो टूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए सोपोर आतंकी हमले पर क्या बोली पुलिस? आतंकवाद के खात्मे पर आईजी की दो टूक
Wed, 01 Jul 2020 03:03 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 01 Jul 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के सोपोर में हुए आतंकी हमले में सेना का एक जवान शहीद हो गया। तीन जवान घायल हुए हैं। एक नागरिक की भी मौत हो गई है। वहीं मृतक के परिजनों की ओर से लगाए एक आरोप पर आईजी(कश्मीर जोन) विजय कुमार ने कहा कि सुरक्षाबलों पर हमले के दौरान आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग में नागरिक मारा गया है। परिवार द्वारा लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। साथ ही ऐसी अफवाह फैलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सोपोर हमलाः नाना के शव पर बैठ रो रहा था बच्चा, जवानों ने ऐसे बचाई मासूम की जान
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले छह महीनों में कश्मीर में 118 आतंकवादी मारे गए हैं। जिसमें से 57 हिजबुल के हैं। इस अवधि में रियाज नायकू समेत कई शीर्ष कमांडरों को मार गिराया गया है। अब हमारा लक्ष्य जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों का सफाया करना है। कई शीर्ष आतंकी हमारी सूची में शामिल हैं। लश्कर के भी कई आतंकी निशाने पर हैं। आतंकी संगठनों शामिल होने वालों की संख्या में कमी आई है। जोकि कश्मीर घाटी के लिए अच्छा संकेत है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सोपोर हमलाः नाना के शव पर बैठ बच्चा कर रहा था उनके उठने का इंतजार, मासूम की रुला देने वाली कहानी
आईजी विजय कुमार ने बताया कि हाल ही में यह दूसरी घटना है जब आतंकियों ने बचने के लिए मस्जिद का इस्तेमाल किया है। लश्कर आतंकी उस्मान और उसके साथी ने मस्जिद में घुसकर सुरक्षाबलों की नाका पार्टी पर हमला किया।
आईजी ने कहा कि अलग-अलग स्थानों पर हुईं मुठभेड़ में हमने 121 हथियार बरामद किए गए हैं। जिनमें से 62 एके-47, एक एम-4 राइफल, एक पीका गन और 44 पिस्टल शामिल हैं। इस साल अबतक 22 आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए गए हैं। 22 हार्डकोर आतंकी भी पकड़े गए हैं। साथ ही आतंकियों के 309 मददगारों को पकड़ने में सफलता मिली है। वहीं 15 नागरिकों की जान गई है।
आईजी ने बताया कि अफवाह फैलाने और अपने आकाओं से संपर्क में रहने के लिए आतंकी सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं आईजी ने आतंकवाद के बाद नार्को टेरर को जम्मू-कश्मीर का दूसरा बड़ा अपराध बताया है। बताया कि इस संबंध में अबतक 500 केस दर्ज किए गए हैं।