फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir police arrested a youth allegedly spying for Pakistan

जम्मू-कश्मीरः आईएसआई के हनीट्रैप में फंसा युवक सांबा के सीमावर्ती गांव से गिरफ्तार

Fri, 09 Oct 2020 01:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सांबा
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 09 Oct 2020 01:58 AM IST
सार

  • कई महीनों से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था, सांबा सेक्टर के अबताल काटला से पकड़ा
  • आरोपी के खाते में कई बार पैसा ट्रांसफर, संवेदनशील तस्वीरें खींचकर भेजने का आरोप

विज्ञापन
Jammu Kashmir police arrested a youth allegedly spying for Pakistan
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : ANI

विस्तार

सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव से पुलिस ने एक युवक को हनीट्रैप मामले में गिरफ्तार किया है। युवक के कब्जे से चार मोबाइल सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। आरोपी कई माह से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था। पाकिस्तान की आईएसआई से तार जुड़े होने की जानकारी पुख्ता होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


 बताया जा रहा है कि युवक को फेसबुक पर दुबई की एक लड़की के नाम से बनी आईडी से पहले दोस्त बनाया गया और फिर सीमावर्ती इलाकों से संवेदनशील तस्वीरें मंगवाई गईं। आरोपी के खाते में कई बार पैसे ट्रांसफर होने की बात भी सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने एनिमी एजेंट्स ऑर्डिनेंस (दुश्मन एजेंट्स अध्यादेश) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ तेज कर दी है।  
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियां पिछले कई महीनों से इस युवक की गतिविधियों को ट्रैक कर रहीं थीं। पुख्ता इनपुट मिलने के बाद कुछ जानकारियों की पुष्टि करने के लिए साइबर सेल से संपर्क किया गया। साइबर सेल से पुष्टि होने के तुरंत बाद युवक को सीमावर्ती गांव अबताल काटला से हिरासत में ले लिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


खाते की की जा रही जांच
खुफिया एजेंसी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि 21 वर्षीय युवक के खाते में कुछ पैसे ट्रांसफर होने की बात भी सामने आई है, लेकिन इसकी जांच की जा रही है। युवक के साथ एक लड़की की फेसबुक आईडी से संपर्क किया गया। खाते में कई बार पैसा ट्रांसफर और सांबा से तस्वीरें खींच बताए गए पते पर भेजने का क्रम चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed