फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir Passengers can also register for Mata Vaishno Devi Yatra from Jammu airport

J&K: माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबर, अब जम्मू एयरपोर्ट से भी करवा सकते हैं यात्रा का पंजीकरण

Fri, 13 Jan 2023 01:53 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 13 Jan 2023 01:53 AM IST
सार

मां वैष्णों देवी के भक्तों को अब जम्मू एयरपोर्ट पर न सिर्फ यात्रा से जुड़ी जानकारी मिलेगी, बल्कि वह अपना पंजीकरण भी करवा सकेंगे। एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा के लिए काउंटर शुरू किया है।

विज्ञापन
jammu kashmir Passengers can also register for Mata Vaishno Devi Yatra from Jammu airport
Maa Vaishno Devi - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हवाई मार्ग से माता वैष्णो देवी की दर्शन के लिए आने वाले मां के भक्तों को अब जम्मू एयरपोर्ट पर न सिर्फ यात्रा से जुड़ी जानकारी मिलेगी, बल्कि वह अपना पंजीकरण भी करवा सकेंगे। एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा के लिए काउंटर शुरू किया है, जहां उन्हें यात्री से जुड़ी हर जानकारी दी जा रही है।

विज्ञापन


मां वैष्णों देवी की यात्रा के लिए देश के विभिन्न राज्यों से हवाई मार्ग से आने वाले भक्तों का आगमन जम्मू एयरपोर्ट पर ही होता है। यहा से वह अपना कटड़ा के लिए सफर शुरू करते है। ऐसे में इन यात्री को एयरपोर्ट पर ही यात्रा से जुड़ी हर जरूरी जानकरी मिली इस उद्देश्य से काउंटर शुरू किया। काउंटर से लोग यात्रा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी करवा सकते है। 
विज्ञापन


इसके साथ जम्मू से कटड़ा तक जाने के लिए परिवहन व्यवस्था, रुट अधि की जानकारी भी दी जाती है। जम्मू एयरपोर्ट से प्रतिदिन 35 उड़ानों का संचालन होता हैं, जिससे पांच हजार यात्री सफर करता है। दिल्ली, अमहदाबाद, इंदौर, मुंबई से आने वाली उड़ानों में अधिकांश लोग माता वैष्णों देवी की यात्रा पर जाने वाले होते है। इन लोगों की सुविधा के लिए इस सुविधा को शुरू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed