फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-kashmir: Operations end operated from three days against militants in Sopore, arms recovered

सोपोर में तीन दिन से जारी ऑपरेशन खत्म, मारे गए दो आतंकी, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

Sun, 24 Mar 2019 08:43 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: sapna singla Updated Sun, 24 Mar 2019 08:43 AM IST
विज्ञापन
Jammu-kashmir: Operations end operated from three days against militants in Sopore, arms recovered
सोपोर में मारे गए आतंकियों से बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला

बारामुला जिले के सोपोर में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच चल रही मुठभेड़ समाप्त हो गई। मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने बड़ी मात्रा में गोला बारूद के अलावा दो एके-47 राइफल्म, तीन ग्रेनेड व मैगजीन बरामद किये हैं। यहां शुक्रवार को जैश के दो आतंकी मारे गए थे। इनमें एक पाकिस्तानी था। पुलिस ने फिलहाल स्थानीय लोगों से मुठभेड़ स्थल से दूर रहने की अपील की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार,  सोपोर के मीर मोहल्ला वारपोरा में एक सूचना के आधार पर गुरुवार को सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों ने  घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान इलाके में छुपे आतंकियों ने फायरिंग कर दी थी। इसके बाद जवानों ने भी फायरिंग की। शुक्रवार देर शाम तक रुक-रुक कर हो रही गोलीबारी के दौरान दो आतंकी मारे गए थे। वहां तीसरे आतंकी की मौजूदगी की आशंका के चलते आपरेशन उसके बाद भी जारी रहा। 
विज्ञापन




दूसरे आतंकी की शिनाख्त
एसएसपी जावेद इकबाल ने बताया कि 3 दिन तक चले ऑपरेशन में स्थानीय लोगों की सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया और यही कारण है कि ऑपरेशन काफी लंबा खिंचा। इकबाल ने बताया कि इस मुठभेड़ में जैश के दो आतंकी मार गिराए गए, जिनमें से एक स्थानीय और दूसरा पाकिस्तानी है। स्थानीय आतंकी की शिनाख्त सोपोर के रहने वाले ताहिर मौलवी के तौर पर हुई है जो 8 माह से इलाके में जैश की गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed