फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Omar government will present the first budget on March 7, hopes of pension and free ration for

Jammu Kashmir: उमर सरकार सात मार्च को पेश करेगी पहला बजट, महिलाओं के लिए पेंशन और मुफ्त राशन की उम्मीदें

Sat, 15 Feb 2025 12:33 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 15 Feb 2025 12:33 PM IST
सार

उमर सरकार सात मार्च को जम्मू-कश्मीर का पहला बजट पेश करेगी, जो तीन मार्च से शुरू होने वाले बजट सत्र का हिस्सा होगा, और इसमें कई आर्थिक चुनौतियां और वादों को पूरा करने का दबाव रहेगा।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Omar government will present the first budget on March 7, hopes of pension and free ration for
सीएम उमर अब्दुल्ला - फोटो : ANI

विस्तार

उमर सरकार 7 मार्च को बजट पेश करेगी। बजट सत्र की शुरुआत 3 मार्च को उपराज्यपाल के अभिभाषण से होगी। बजट सत्र 11 अप्रैल तक चलेगा। जम्मू-कश्मीर विधानसभा का करीब सात साल बाद यह पहला बजट सत्र होगा। इसके पहले फरवरी 2018 में महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली पीडीपी-बीजेपी सरकार के तत्कालीन वित्त मंत्री हसीब द्राबू ने विधानसभा में बजट पेश किया था।

विज्ञापन


पिछले कई दिनों से बजट की तैयारियां चल रही थीं। विधायकों ने अपने प्रस्ताव और सवाल भी सौंप दिए हैं। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला वित्तमंत्री भी हैं, इसलिए वे इसे अंतिम रूप देने में जुटे हैं। बजट तैयार करने से पहले सरकार ने विभिन्न वर्गों से उनके सुझाव और राय भी ली। हालांकि, उमर के लिए बजट की राह में चुनौतियां भी कम नहीं होंगी।
विज्ञापन


चुनाव में बिजली, राशन मुफ्त देने से लेकर महिलाओं को पेंशन और वित्तीय सहायता के वादे उमर के लिए पूरा करना चुनौती है। इन मुद्दों पर विपक्षी पार्टियां उन्हें लगातार घेरती भी आ रही हैं। उमर पर उन वादों को पूरा करने का बड़ा दबाव है। दूसरी-राज्य की आर्थिक स्थिति में सुधार करने की भी चुनौती है। वित्तीय संसाधनों को बढ़ाने पर भी जोर देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed