फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: NIA put up posters of four terrorists in Pulwama, reward of Rs 10 lakh each

जम्मू कश्मीर: एनआईए ने पुलवामा में फिर लगाए चार आतंकियों के पोस्टर, 10-10 लाख रुपये का इनाम घोषित

Sat, 10 Dec 2022 12:56 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुलवामा
अमर उजाला नेटवर्क, पुलवामा Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 10 Dec 2022 12:56 PM IST
सार

एनआईए ने लश्कर के छदम संगठन टीआरएफ के इन चार आतंकियों पर अप्रैल में भी इनाम घोषित किया था। जांच एजेंसी को इन आतंकियों की तलाश 18 नवंबर 2021 को दर्ज एक मामले में है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: NIA put up posters of four terrorists in Pulwama, reward of Rs 10 lakh each
पुलवामा में लगाए गए आतंकियों के पोस्टर - फोटो : संवाद

विस्तार

पुलवामा में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक बार फिर चार आतंकियों के पोस्टर जारी किए हैं। इन पर 10-10 लाख का इनाम घोषित किया गया है। सूत्रों के मुताबिक चारों आतंकियों की बड़े स्तर पर तलाश जारी की जा रही है। सभी एजेंसियां मिलकर चारों को खोजने के लिए अभियान चला रही है। इसी के तहत लोगों को भी उनके बारे में आगाह किया जा रहा है।  
विज्ञापन

हिंसक गतिविधियां, युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के मामले में तलाश 

इससे पहले अप्रैल में भी एनआईए ने लश्कर के छदम संगठन टीआरएफ के इन चार आतंकियों पर इनाम घोषित किया था। एनआईए को इन आतंकियों की तलाश 18 नवंबर 2021 को दर्ज एक मामले में है। यह मामला हिंसक गतिविधियां, युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और आतंकवाद में भर्ती करने के लिए रची गई साजिश से संबंधित है। 
विज्ञापन

तीन आतंकी पाकिस्तान में मौजूद 

जिन आतंकियों पर इनाम की घोषणा की गई थी उनमें से तीन पाकिस्तान में हैं जबकि एक बासित अहमद डार कश्मीर में टीआरएफ  की कमान संभाल रहा है। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन चार आतंकियों में से सलीम रहमानी उर्फ अबु साद और सैफुल्ला साजिद जट्ट उर्फ सज्जाद जट्ट पाकिस्तानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दोनों इस समय पाकिस्तान में ही हैं। अन्य दो आतंकी बासित अहमद डार व सज्जाद गुल उर्फ शेख साजिद कश्मीरी है। सज्जाद गुल श्रीनगर के एचएमटी इलाके का रहने वाला है और बीते कुछ बरसों से पाकिस्तान में है। साजिद जट्ट और सलीम रहमानी दोनों ही कश्मीर में सक्रिय रह चुके हैं।

सज्जाद लश्कर के प्रमुख आतंकियों में से एक

सज्जाद गुल प्रतिबंधित आतंकी ब्लॉग द कश्मीर फाइट्स का भी संचालक बताया जाता है। वह लश्कर के प्रमुख आतंकियों में से एक है। श्रीनगर में बीते चार साल के दौरान हुई विभिन्न नागरिक हत्याओं में उसका नाम आया है। सूत्रों के अनुसार वो राइजिंग कश्मीर अखबार के संपादक शुजात बुखारी की हत्या में भी वह शामिल रहा है।

डार कश्मीर में टीआरएफ  का ऑपरेशनल चीफ  कमांडर

दक्षिण कश्मीर में रेडवनी कुलगाम का रहने वाला बासित अहमद डार कश्मीर में टीआरएफ  का ऑपरेशनल चीफ  कमांडर बताया जाता है। साजिद जट्ट करीब पांच साल तक कश्मीर में सक्रिय रहने के बाद वर्ष 2007 में अपनी पत्नी संग नेपाल के रास्ते पाकिस्तान भाग गया था।

सज्जाद गुल की मदद से टीआरएफ  के नेटवर्क को तैयार किया

सलीम और साजिद जट्ट ही बीते तीन साल से  पीओके से लश्कर के आतंकियों को कश्मीर भेजने का जिम्मा संभाले हुए हैं। साजिद जट्ट ने ही कश्मीर में सज्जाद गुल की मदद से टीआरएफ  के नेटवर्क को तैयार किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed