{"_id":"601c4ef92a0444593d3d6f14","slug":"jammu-kashmir-news-votes-will-be-counted-again-on-one-seat-in-anantnag-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनावः अनंतनाग की एक सीट पर आज दोबारा होगी मतों की गिनती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनावः अनंतनाग की एक सीट पर आज दोबारा होगी मतों की गिनती
Fri, 05 Feb 2021 01:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 05 Feb 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : iStock
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले की लारनू सीट पर हुए जिला विकास परिषद चुनाव में शुक्रवार को दोबारा मतगणना होगी। जिला पंचायत चुनाव अधिकारी अनंतनाग अंशुल गर्ग ने चुनाव में सात वोटों से पराजित साजिदा बेगम की दोबारा गिनती कराने की अपील के बाद यह आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
डीपीईओ अंशुल गर्ग ने जारी किये एक निर्देश में कहा कि डीडीसी चुनाव क्षेत्र लारनू के लिए वोटों की मतगणना पांच फरवरी को सुबह 11 बजे डाक बंगला खन्नाबल के ग्राउंड फ्लोर में स्थित कांफ्रेंस हॉल में होगी। आदेश के अनुसार मतगणना प्रक्रिया निगरानी के लिए एक नोडल अधिकारी भी तैनात होंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि डीडीसी चुनावों के प्रथम चरण में 28 नवंबर 2020 को यहां मतदान हुए थे। मतगणना 22 दिसंबर को हुई थी जिसमें पीडीपी की खालिदा बीबी को विजेता घोषित किया गया था और निर्दलीय उम्मीदवार साजिदा बेगम महज सात वोटों से पराजित हो गई थीं।
विज्ञापन
साजिदा बेगम ने चुनाव परिणाम के खिलाफ 7 जनवरी को अतिरिक्त आयुक्त बिलाल अहमद भट के समक्ष दोबारा मतगणना कराने की अपील की थी। उन्होंने सुनवाई के बाद सक्षम पदाधिकारी डीपीईओ अंशुल गर्ग को दोबारा गिनती कराने के आदेश 2 फरवरी को दिए थे।