{"_id":"67afa5ec2a2f2b06440b0964","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-266-1-sr31001-103575-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: उपमुख्यमंत्री ने शोपियां में विकास कार्यों की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: उपमुख्यमंत्री ने शोपियां में विकास कार्यों की समीक्षा की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोपियां। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने शुक्रवार को शोपियां जिले में विकास परियोजनाओं पर काम की गति को तेज करने के निर्देश दिए। इसमें विशेष ध्यान बागवानी क्षेत्रों पर केंद्रित किया गया है।
उपमुख्यमंत्री ने मिनी सचिवालय शोपियां में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में डिप्टी कमिश्नर शिशिर गुप्ता ने शोपियां जिले में चल रही विकासात्मक गतिविधियों और कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।
उन्होंने पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (पीडब्ल्यूडी), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई), रोड्स एंड बिल्डिंग्स (आर एंड बी) विभाग, जल जीवन मिशन (जेजेएम) और अन्य परियोजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
उन्होंने कुछ कार्यों में देरी पर चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता देने और उन्हें जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने अवसंरचना परियोजनाओं के समय पर और गुणवत्ता पूर्ण निष्पादन की आवश्यकता को रेखांकित किया। उन्होंने अधिकारियों से विकासात्मक पहलों को तेज करने और सार्वजनिक सेवा वितरण तंत्र को बेहतर बनाने को कहा। उपमुख्यमंत्री ने ज़ैनापोरा में डिग्री कॉलेज के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया।
उपमुख्यमंत्री सुरिंदर सिंह चौधरी ने कहा कि भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी भी अधिकारी के भ्रष्टाचार में संलिप्त होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।