{"_id":"6864385af137fbeb6006b194","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11003-102840-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रामबन और अनंतनाग को मिली पांच एंबुलेंस, एलजी ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रामबन और अनंतनाग को मिली पांच एंबुलेंस, एलजी ने दिखाई हरी झंडी
श्रीनगर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को रामबन और अनंतनाग जिले के अस्पतालों के लिए पांच एंबुलेंस के बेड़े को हरी झंडी दिखाई। ये एंबुलेंस एनएचएआई द्वारा मेसर्स काजीगुंड एक्सप्रेसवे प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से सीएसआर के तहत मिली है। सभी एंबुलेंस काजीगुंड, बनिहाल, रामबन, बटोट और गूल में मौजूद अस्पतालोंं में तैनात रहेंगी। एलजी ने एनएचएआई और मेसर्स काजीगुंड एक्सप्रेसवे प्राइवेट लिमिटेड की इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने रामबन के उपायुक्त को जिले के दूरदराज के क्षेत्रों में सभी के लिए समान और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिए हॉस्पिटल ऑन व्हील्स की संभावनाओं का पता लगाने के लिए कहा। इस दौरान राजभवन में उपराज्यपाल के प्रधान सचिव और श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के सीईओ डॉ. मंदीप के भंडारी, रामबन के उपायुक्त मोहम्मद अलयास खान, एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी आरएस यादव और मेसर्स काजीगुंड एक्सप्रेसवे प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।