फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

कब्र में दफन हो चुका है अनुच्छेद 370, अब कभी जिंदा नहीं होगा : अल्ताफ

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सोमवार को नवगठित राजनीतिक गठबंधन ''''''''पीपुल्स अलायंस फॉर चेंज'''''''' (पीएसी) पर मंगलवार को भाजपा ने जोरदार हमला बोला। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने प्रेसवार्ता कर कहा कि पीपुल्स कांफ्रेंस, पीडीएफ और जमात ए इस्लामी ने जनता को बेवकूफ बनाने के लिए संयुक्त गठबंधन ''पीएसी'' का गठन किया है। अनुच्छेद 370 को पुन: लागू करने और पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने का छलावा देकर जनता को बेवकूफ बनाने का काम पीएसी कर रही है। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 कब्र में दफन हो चुका है और मरे हुए लोग दोबारा जिंदा नहीं होते हैं। अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि पूर्व में पीपुल्स एलांयस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन (पीएजीडी) का गठन हुआ था। बाद में उसका हश्र क्या हुआ सभी जानते हैं। उसी तरह अब एक बार फिर प्रतिबंधित जमात ए इस्लामी के सहयोग से पीएसी गठबंधन बना है। बोले, जनता की तमाम मूलभूत आवश्यकताओं की बात उठाने की बजाए पीएसी ने भी अनुच्छेद 370 को बहाल कराने और पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने का दावा किया है जबकि वह भी यह जानते हैं कि अनुच्छेद 370 को पूर्ण बहुमत के साथ संसद ने हटाया है। यह कब्र में दफन हो चुका है और मुर्दे कभी जिंदा नहीं होते हैं।
विज्ञापन

प्रदेश प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि पीएसी मजहब का तड़का लगाकर वोट की राजनीति कर रहा है। नेशनल कांफ्रेंस और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी अनुच्छेद 370 के नाम पर जनता को बरगला रहे हैं। रही बात पूर्ण राज्य के दर्जे की तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व में किए गए अपने वादे के मुताबिक जल्द ही इस मांग को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा देश-प्रदेश विरोधी पार्टियों और ऐसे गठबंधनों के खिलाफ लड़ रही है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed