{"_id":"6850767b1459fb591d06d000","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11001-101849-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सार्वजनिक व्यय में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित हो - अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सार्वजनिक व्यय में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित हो - अध्यक्ष
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा की लोक लेखा समिति (पीएसी) ने सोमवार को विधानसभा परिसर में अपनी पहली बैठक की।
बैठक में समिति के अध्यक्ष शाम लाल शर्मा और सदस्य विधायक तारिक हामिद कर्रा, नजीर अहमद खान, अल्ताफ अहमद वानी, जाविद हसन बेग, मुजफ्फर इकबाल खान और कैसर जमशेद लोन शामिल हुए।
बैठक के दौरान अध्यक्ष ने सदस्यों को पीएसी की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सार्वजनिक व्यय में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करने में समिति की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की ऑडिट रिपोर्ट की जांच करने, सरकारी व्यय की जांच करने और राजकोषीय अनुशासन में सुधार के लिए सुधारात्मक उपायों की सिफारिश करने जैसी समिति की जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया।
अध्यक्ष ने सदस्यों की समन्वय के साथ काम करने और समिति के प्रदर्शन में प्रभावी योगदान देने की क्षमता पर भरोसा जताया। सदस्यों ने चर्चाओं में सक्रिय रूप से भाग लिया और विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव और प्रतिक्रिया साझा की।