{"_id":"681e5f79a7b8e0878e0758be","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-lko1027-608784-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: श्रीनगर में एयरपोर्ट और राजमार्ग बंद रहने से पर्यटक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: श्रीनगर में एयरपोर्ट और राजमार्ग बंद रहने से पर्यटक परेशान
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर घूमने आए पर्यटकों को भी भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का प्रभाव झेलना पड़ रहा है। पहले हालात के चलते सिर्फ एयरपोर्ट के बंद रहने से लेकिन उसके बाद श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग तेज़ बारिश के चलते कई जगह से बंद होने से भी पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं एयरपोर्ट अथारिटी के मुताबिक एयरपोर्ट 14 मई तक उड़ानों के लिए बंद रहेगा।
श्रीनगर के टीआरसी में शुक्रवार सुबह टैक्सी लेने के लिए पहुंचे उत्तराखंड के पर्यटकों के एक ग्रुप ने कहा कि वह यहां जम्मू तक के लिए टैक्सी लेने के लिए पहुंचे थे, लेकिन निराश होकर लौटना पड़ रहा है। रविश भट ने कहा कि श्रीनगर एयरपोर्ट के बंद होने के बाद एक मात्र यही रास्ता है यहां से जाने का, लेकिन वीरवार को तेज़ बारिश के चलते रास्ता बंद हो गया था जिसके चलते आज केवल बीच की गाड़ियों को क्लियर किया जा रहा है।
एक अन्य पर्यटक प्रियंका ने कहा कि जो हालात बने हुए हैं उसमें हमें यहां अभी तक कोई दिक्कत नहीं आई। लोग काफी अच्छे हैं, सहयोग कर रहे हैं। सड़क और हवाई मार्ग बंद होने के चलते थोड़ी परेशानी आई है। अब अगर मौसम ठीक रहा तो हम सड़क मार्ग से ही जम्मू के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि वीरवार को सीरी के पास मडस्लाइड के चलते रास्ता बंद हो गया है। बहाली का कार्य जारी है। ब्यूरो