{"_id":"677aeaf319fdd19ddb0664f9","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-lko1027-517291-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: डीएसईके ने कश्मीर डिवीजन के निजी स्कूलों के शैक्षिक परिदृश्य की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: डीएसईके ने कश्मीर डिवीजन के निजी स्कूलों के शैक्षिक परिदृश्य की समीक्षा की
विज्ञापन
श्रीनगर। निदेशक स्कूल शिक्षा कश्मीर (डीएसईके) डॉ. जीएन इट्टू ने रविवार को कश्मीर डिवीजन के निजी स्कूलों के शैक्षिक परिदृश्य की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न स्कूलों के अभिभावक संघों के साथ अलग-अलग बैठकों की अध्यक्षता की।
बैठक के दौरान निजी स्कूलों के संचालन से संबंधित विभिन्न मुद्दे उठाए गए। डीएसईके ने प्रतिनिधिमंडल को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि समय पर इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस बैठक में जॉइंट डायरेक्टर एलीमेंट्री एजुकेशन मोहम्मद मुश्ताक, चीफ एजुकेशन ऑफिसर श्रीनगर शबिना कयसर और डीईपीओ श्रीनगर अंजुम राजा भी मौजूद थे।
एक अन्य बैठक में निजी स्कूलों के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए डीएसईके ने सभी निजी स्कूलों से विभाग द्वारा निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की। उन्होंने फीस विनियमन के बारे में एफएफआरसी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की आवश्यकता को भी दोहराया। एफएफआरसी की मंजूरी के बिना ट्यूशन और अन्य शुल्क में अत्यधिक वृद्धि से बचने की सलाह दी। निजी स्कूलों को सभी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का निर्देश भी दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, कई स्कूलों के खिलाफ शिकायतों का भी संज्ञान लिया गया। डीएसईके ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया कि वे स्कूल द्वारा निर्धारित पाठ्यपुस्तकों की कक्षा-वार सूची तीन दिन के भीतर सार्वजनिक डोमेन में अपलोड करें, ताकि यह जानकारी आम जनता तक पहुंच सके।