फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: तपिश के साथ उमस कर रही परेशान, कश्मीर में कई जिलों मे पारा 31 पार

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू कश्मीर में मौसम साफ रहने से तपिश के साथ उमस परेशान कर रही है। कश्मीर के कई जिलों में दिन का पारा 31 डिग्री के ऊपर चल रहा है। जम्मू संभाग के अधिकांश इलाकों में मौसम गर्म रहा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 10 जुलाई से मौसम में फिर बदलाव आएगा। मंगलवार भी कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को तेज धूप से गर्मी का अहसास बढ़ा। गर्मी के साथ उमस आग में घी डालने का काम कर रही है। यहां आर्द्रता का प्रतिशत 65 रहा। दिन का पारा 36.2 और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 32.0, बटोत में 28.4, कटड़ा में 32.9 और भद्रवाह में 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा। कश्मीर में भी साफ मौसम के बीच राजधानी श्रीनगर का अधिकतम तापमान 32.5 और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 37.1 और न्यूनतम तापमान 9.5 तथा गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 22.2 व न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

---------
अमरनाथ यात्रियों को चौबीस घंटे मौसम की स्टीक जानकारी मिल रही
किसी भी यात्रा में मौसम अहम भूमिका निभाता है। खासतौर पर पहाड़ों वाली अमरनाथ यात्रा में इसकी अहमियत और बढ़ जाती है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अमरनाथ यात्रियों को विभिन्न माध्यमों से चौबीस घंटे मौसम की स्टीक जानकारी दी जा रही है। विभाग के निदेशक डाॅ. मुख्तियार अहमद के अनुसार अमरनाथ यात्रा के लिए नियुक्त निदेशकों, अतिरिक्त निदेशकों, श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड प्रबंधन को व्हाट्सएप, ईमेल सहित अन्य माध्यमों ने निरंतर मौसम की जानकारी मुहैया करवाई जा रही है। विभाग अगले पांच दिन की मौसम भविष्यवाणी जारी कर रहा है। इसके साथ हर दो से तीन घंटे के पहले की भी भविष्यवाणी दी जा रही है। तीर्थ यात्रियों को विभाग और श्राइन बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से निरंतर जानकारी दी जा रही है, जिसके मुताबिक वे यात्रा की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए चौबीस घंटे कर्मचारियों की सेवाएं ली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed