फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: घाटी में 18 अप्रैल से बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, हल्की बर्फबारी की संभावना

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। देश के अन्य राज्यों में जहां गर्मी अपना असली रूप दिखाना शुरू कर चुकी है, वहीं कश्मीर घाटी में अभी भी मौसम सुहावना बना हुआ है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अभी मौसम की स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी और 18 अप्रैल को ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है।



मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 17 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 18-20 अप्रैल तक आमतौर पर बादल छाए रहेंगे, अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी होगी। 18 और 19 अप्रैल के दौरान छिटपुट स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है। साथ ही 18 की शाम से गरज के साथ तेज हवाएं चलेंगी।

जानकारी के अनुसार गुलमर्ग के अफरवट, राजधान पास के साथ पीर पंजाल पहाड़ी शृंखला पर बर्फबारी की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि 21 अप्रैल को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। उसके बाद 22-25 अप्रैल तक आमतौर पर शुष्क मौसम रहेगा जबकि 26-27 अप्रैल को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed