फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: उठ सकता है छात्रों की सुरक्षा का मुद्दा

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सोमवार को बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र में आतंकियों पर कार्रवाई और कश्मीरी छात्रों और आम लोगों की सुरक्षा के मुद्दे पर जोर रहेगा। कश्मीर में पहलगाम हमले के विरोध में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। साथ ही अन्य राज्यों से कश्मीरी लोगों से बदसुलूकी की जो खबरें आ रही हैं, उनको लेकर भी लोगों में रोष है।
विज्ञापन


22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया था। इस हमले में 26 पर्यटकों की जान गई थी। तब से ही सभी राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के साथ ही आम लोग भी इसके खिलाफ सड़कों पर हैं। घाटी के 80 फीसदी लोग पर्यटन व्यवसाय से प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से जुड़े हैं। लोगों ने हमले को पर्यटकों पर नहीं बल्कि सीधे कश्मीरियत पर माना है।
विज्ञापन


सत्र से पहले रविवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद आतंकवाद और उसके आकाओं के खिलाफ निर्णायक लड़ाई होनी चाहिए। आतंकवाद और निर्दोष लोगों की हत्या के खिलाफ कश्मीरी खुलकर सामने आए हैं। समय आ गया है कि इस समर्थन को बढ़ाया जाए और लोगों को अलग-थलग करने की किसी भी कार्रवाई से बचा जाए। दोषियों को सजा दें, निर्दोषों पर कार्रवाई न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि नागरिकों के खिलाफ अंधाधुंध कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई को कमजोर करती है। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि निर्दोष कश्मीरियों को आतंकवाद विरोधी अभियानों का खमियाजा न भुगतना पड़े।


पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता तसद्दुक हुसैन का कहना है कि आतंकियाें पर कार्रवाई जरूरी है, लेकिन निर्दोष लाेगों का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। वहीं देश के अन्य हिस्सों से कश्मीरियों के उत्पीड़न की जो खबरें आ रही हैं, वह बेहद चिंताजनक हैं। सोमवार को होने वाले विशेष सत्र में भी इस मामले को उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed