{"_id":"68b0b53d1e25ee520c00111b","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-jam1004-698428-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पहलगाम में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पहलगाम में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन
अनंतनाग। पहलगाम में हाल ही हुई भारी बारिश ने जहां आम जनजीवन को प्रभावित किया है, वहीं कई नदियों-नालों पर बने पुलों को भी नुकसान पहुंचा है। राफ्टिंग पॉइंट पर बने पुल का एक हिस्सा तेज बहाव में क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि पुल की मरम्मत का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। यह पुल पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहा है, जहां वे कुछ पल बिताते थे, लेकिन बारिश के कारण इसका एक हिस्सा बुरी तरह प्रभावित हो गया।
पहलगाम के विधायक अल्ताफ कुल्लू ने भी भरोसा दिलाया है कि पुल को दुरुस्त करने का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।