{"_id":"68b0b5023891f7523105ca34","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-jam1004-698419-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भारी बारिश के बाद बीमारियों से बचाव के लिए सतर्कता बरतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भारी बारिश के बाद बीमारियों से बचाव के लिए सतर्कता बरतें
विज्ञापन
अनंतनाग। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) अनंतनाग डॉ. खालिद परवेज़ ने वीरवार को लोगों से अपील की कि हालिया भारी बारिश और कई इलाकों में आई बाढ़ के बाद पानी के इस्तेमाल में अत्यधिक सावधानी बरतें।
सीएमओ अनंतनाग डॉ. परवेज़ ने बताया कि भारी बारिश की वजह से पहाड़ी इलाकों का गंदा पानी निचले आवासीय क्षेत्रों में घुस आया है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे पैदा हो सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि “गंदा पानी दस्त, डायरिया, हेपेटाइटिस और अन्य बीमारियों का कारण बन सकता है।”
उन्होंने सलाह दी कि अगर बाढ़ का पानी टंकियों में चला गया हो तो उन्हें अच्छी तरह से साफ करके ताज़ा पानी से भरें। उन्होंने कहा, “पानी को छानकर और उबालकर ही इस्तेमाल करना जरूरी है।