{"_id":"686049431a420383f9053b4e","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-398-1-pmd1001-200-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ग्रामीणों ने खुद शुरू की सदराल सड़क की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ग्रामीणों ने खुद शुरू की सदराल सड़क की मरम्मत
विज्ञापन
पुरमंडल। पुरमंडल के नंदपुर पंचायत में मढ़ी खुई से सदराल सड़क का निर्माण कार्य 20 बाद भी पूरा नहीं हो पाया। स्थानीय लोगों ने बंद पड़े इस सड़क के निर्माण कार्य को खुद ही शुरू कर दिया। गांव के कई लोग इस काम में जुटे हैं। लोग खुद सड़क पर मलबा और मिट्टी डाल रहे हैं। लोगों के इस फैसले के बाद लोक निर्माण विभाग हरकत में आया और अपने कर्मचारियों को भेजा, लेकिन तब तक ग्रामीणों ने सड़क का ज्यादा हिस्सा ठीक कर दिया था।
स्थानीय निवासी रमन कुमार, पुरुषोतम लाल, दर्शन लाल, तरसेम लाल, यशपाल, ऋतिक, चरणजीत, प्रेम सिंह, विधि चंद, सुनील कुमार ने बताया कि इस सड़क से लगभग तीन गांवों के लोग आते जाते हैं। 20 साल पहले इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ था लेकिन आज तक पूरा नहीं हो पाया है। अब लोगों ने खुद इस सड़क को ठीक करने का जिम्मा उठाया और काफी हिस्सा ठीक कर दिया है।
स्थानीय लोगों ने स्थानीय नेताओं लोकनिर्माण विभाग को के अधिकारियों और स्थानीय नेताओं को कई बार बता चुके हे लेकिन इस खराब पड़े सड़क के हिस्से को आज तक ठीक नहीं कर पाए है। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री उमर और एलजी से निर्माण कार्य को पूरा करने की मांग की है।