{"_id":"68585acb0ff6ab48ee09e530","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-398-1-pmd1001-194-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बाड़ी ब्राह्मणा से पुरमंडल सड़क की हालत खस्ता, ठीक करवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बाड़ी ब्राह्मणा से पुरमंडल सड़क की हालत खस्ता, ठीक करवाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरमंडल। बाड़ी ब्राह्मणा से पुरमंडल तक सड़क की हालत खस्ता हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़ चुके हैं। इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। लोगों ने गड्ढे भरने और टूटे हुए स्लैब को ठीक करने की मांग की है।
स्थानीय निवासी शिवदीप शर्मा, हेम राज शर्मा, कुलदीप सिंह ने बताया कि पुरमंडल रोड पर बने गड्ढे लोगों के आने जाने में दिक्कत पैदा करते हैं। कई बार वाहन चालक हादसों का शिकार हो गए हैं। स्थानीय निवासी गोविंद राम शर्मा, ध्यान सिंह ने जिला प्रशासन और सरकार से मांग की कि ऐतिहासिक स्थल पर हर महीने अमावस्या का मेला लगता है। हजारों लोग यहां आते हैं। लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए सड़क की मरम्मत करवाई जाए।
स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं और तकरीबन एक दर्जन के करीब स्लैब क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। लोगों ने कई बार प्रशासन से और लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों से सड़की की मरम्मत करने की मांग की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
पूर्व सरपंच जोगिंदर शर्मा, पूर्व सरपंच सपना सपोलिया ने बताया कि खस्ताहाल सड़क के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। उन्होंने इसकी मरम्मत करने की मांग की, ताकि लोगों को आने जाने में सुविधा हो सके