{"_id":"69d179736e6e96afe90e2e3a","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-392-1-bnj1001-100401-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिशनाह के नंदरोल गांव में विरोध के बाद बंद करवाई शराब की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिशनाह के नंदरोल गांव में विरोध के बाद बंद करवाई शराब की दुकान
बिशनाह के नंदरोल में शराब की दुकान बंद करने को लेकर प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।
- फोटो : bishnah news
Link Copied
बिश्नाह। कस्बे के नंदरोल गांव में शराब की दुकान खोलने को लेकर शनिवार को स्थानीय लोगों ने गांव का मुख्य मार्ग बंद कर प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने दुकान बंद करवाई थी मगर शनिवार देर शाम को फिर खोल दी।
विज्ञापन
गांव वासियों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपने क्षेत्र के बच्चों का भविष्य बर्बाद नहीं होने देंगे। किसी कीमत पर गांव में दुकान नहीं खुलने देंगे। प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही बिश्नाह के नायब तहसीलदार प्रियंका शर्मा, थाना प्रभारी बिश्नाह दीपक ठाकुर और एक्साइज इंस्पेक्टर खालिद ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया। अधिकारियों ने गांव वासियों की मांग को पूरा करते हुए शराब की दुकान को बंद करवा दिया। इंस्पेक्टर खालिद ने कहा कि फिलहाल दुकान को बंद कर दिया गया है आगे प्रशासन द्वारा जो दिशा निर्देश दिए जाएंगे उनके अनुसार कार्य किया जाएगा। शराब की दुकान बंद होने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद गांव का मुख्य मार्ग खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।