फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: बिजली का अधिक बिल आने पर लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
jammu kashmir news
मीरां साहिब। बिजली का अधिक बिल आने पर मीरां साहिब के लोगों ने विभाग कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। वरुण शर्मा की अध्यक्षता में क्षेत्र के लोगों ने कहा कि उपभोक्ताओं को बिना किसी सूचना के बिजली के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन दिनों बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं पर न तो जम्मू कश्मीर सरकार इस ओर ध्यान दे रही है न ही बिजली विभाग। उन्होंने कहा कि अगर इसी प्रकार अनदेखी जारी रही तो क्षेत्र के लोग आरएस पुरा-जम्मू मार्ग बंद कर विरोध- प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए बिजली विभाग व सरकार जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन


औम प्रकाश खजूरिया ने कहा कि ग्रामीणों की ओर से विरोध प्रदर्शन करने का मकसद सरकार व बिजली विभाग के समक्ष अपनी बात रखना है। तीन युवकों की जान चले जाने के बाद भी गावं ब्रिज नगर के पास सडक किनारे लगे बिजली के खंभे हटाए नहीं गए। बिजली विभाग की और सिवाय झूठे आश्वासन के कुछ नहीं किया जा रहा है। दूसरी ओर बिजली सेवा प्राप्त किए उपभोक्ताओं के बिल जमा न करवाने पर बिना कोई सूचना के बिजली काटी जा रही है। ।
विज्ञापन


विनोद माली ने कहा कि गांव ब्रिज नगर के पास कई वर्षों से सड़क किनारे लगे खंभों की चपेट में आने पर तीन लोगो की जान चली गई थी। इसके बाद कई बार बिजली विभाग को अवगत करवाया गया लेकिन खंभे नहीं हटाए गए। उन्होंने कहा कि एक माह पहले एक युवक की मोटरसाइकिल पर जाते समय खंभा नही दिखने पर हुई टक्कर में जान चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाने के उपरांत किस्तों में बिल जमा कराए जाने का प्रावधान होने पर बिजली सेवा बहाल की जा रही है। ब्रिज नगर गांव के पास सड़क किनारे लगे खंभे हटाए जाने की प्रक्रिया जारी है। शीघ्र ही समाधान किया जाएगा।
-गुलशन कुमार, एईई, बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed