फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: पूजा देवी की संदिग्ध मौत के मामले में एसआईटी गठित

विज्ञापन
jammu kashmir news
आरएस पुरा। गांव घराना की पूजा देवी पत्नी कुलवीर सिंह की 28 अप्रैल को संदिग्ध मौत के मामले में एसडीपीओ आरएस पुरा गुरमीत सिंह की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया गया है। एसएसपी जम्मू के निर्देश पर एसआईटी में थाना प्रभारी आरएस पुरा रवि परिहार, पीएसआई इतशाम उल हक व एसआई जावेद अहमद शामिल होंगे।
विज्ञापन

एसएसपी जम्मू की ओर से कहा गया है कि एसआईटी इस मामले की गहन जांच करेगी। बता दें, पूजा देवी की संदिग्ध मौत के बाद आरएस पुरा पुलिस स्टेशन में नियुक्त सब इंस्पेक्टर बशीर अहमद मलिक इस मामले की जांच कर रहे थे। हिरासत में लिए शिकायतकर्ता के परिजनों की ओर से बशीर अहमद पर मामले से बाहर निकालने के लिए रिश्वत के आरोप लगाए गए हैं। सीबीआई की ओर से जाल बिछाए जाने पर सब इंस्पेक्टर मौके से राशि लेकर भाग निकला था। दस दिन बीत जाने के बाद नहीं पकड़ा गया। अब एसएसपी जम्मू के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed