फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: एडीजीपी ने जवानों की समस्याएं सुनी, हल करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
jammu kashmir news
मीरां साहिब। एडीजीपी सशस्त्र जम्मू-कश्मीर आनंद जैन ने आठवीं बटालियन का दौरा किया। बटालियन की टुकड़ी की तरफ से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासनिक ब्लॉक, बैरक, मेस, कोट, एमटी फ्लीट, कैंटीन, स्टोर और बटालियन परिसर सहित सभी बटालियन प्रतिष्ठानों का गहन निरीक्षण किया। इस अवसर पर दरबार का आयोजन किया गया। इसमें उन्होंने पुलिस कर्मियों द्वारा रखे गए मुद्दों को ध्यान से सुना। साथ ही शिकायतों के समय पर निवारण के लिए अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए।

एडीजीपी ने समर्पण और निष्ठा के साथ कर्त्तव्य को निभाने के लिए बटालियन के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। एडीजीपी ने अधिकारियों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए बटालियन क्षेत्र के आसपास नियमित रूप से सफाई अभियान चलाने पर जोर दिया। समग्र स्वास्थ्य मानकों को बेहतर बनाने के लिए सभी कर्मियों की चिकित्सा जांच कराने के लिए संबंधित कमांडेंट पर भी जोर दिया गया। उन्होंने बटालियन स्तर पर अधिक शारीरिक गतिविधि के लिए कर्मियों पर जोर देते हुए अधिकारियों को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से निपटने के लिए उनकी समग्र शारीरिक शक्ति में सुधार करने के लिए उन्हें शारीरिक रूप से फिट बनाने के लिए नए आपराधिक कानूनों (एनसीएल) और कर्मियों के आउटडोर प्रशिक्षण पर जोर देने के साथ पीटी, रिफ्रेशर पाठ्यक्रमों को फिर से शुरू करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed