{"_id":"6a4d5918d6a247d9f407b1ca","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-113475-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अमरनाथ यात्रियों ने चीची माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अमरनाथ यात्रियों ने चीची माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। अमरनाथ यात्रा के तहत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सांबा की तरफ से मंगलवार शाम चीची माता मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उपायुक्त सांबा आयुषी सूदन के मार्गदर्शन में हुआ।
भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, मंदिर समिति के सदस्यों तथा स्थानीय लोगों ने भाग लेकर माता चीची के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान स्थानीय प्रसिद्ध कलाकारों एवं भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं ने सामूहिक प्रार्थना एवं भक्ति का आनंद लिया।
प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान क्षेत्र की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना तथा यात्रियों और श्रद्धालुओं के धार्मिक अनुभव को और समृद्ध बनाना है। कार्यक्रम ने सामाजिक सौहार्द, सांस्कृतिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का समापन अमरनाथ यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण संचालन तथा सभी श्रद्धालुओं के सुख-समृद्धि की कामना के साथ हुआ। यह आयोजन यात्रा के दौरान जिला प्रशासन सांबा द्वारा आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की शृंखला का हिस्सा है।