फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Kashmir news

Jammu News: अस्पताल में बन रही आधुनिक लैब, मरीजों को मिलेगी सुविधा

Tue, 23 Jun 2026 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 23 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
सांबा। जिला अस्पताल में बनाई जा रही अणुनिक लैब
जिला अस्पताल की पुरानी ओपीडी इमारत की मरम्मत एवं नवीनीकरण का काम जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला अस्पताल में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। अस्पताल परिसर में अत्याधुनिक प्रयोगशाला (मॉडर्न लैब) का निर्माण कार्य तेज गति से जारी है। इसके लिए जिला अस्पताल की पुरानी ओपीडी इमारत की मरम्मत एवं नवीनीकरण किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार यह लैब केंद्र सरकार के डिस्ट्रीकेट इंटीग्रेटिव पब्लिक हेल्थ लैब कार्यक्रम के तहत स्थापित की जा रही है। लैब के तैयार होने के बाद जिला अस्पताल में मरीजों को विभिन्न प्रकार की जांच सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी, जिससे उन्हें अन्य शहरों या निजी प्रयोगशालाओं पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार नई प्रयोगशाला में आधुनिक उपकरण स्थापित किए जाएंगे और रक्त, मूत्र, जैव रासायनिक, सूक्ष्म जीव विज्ञान सहित अनेक प्रकार की जांचें उपलब्ध होंगी। इससे जांच रिपोर्टों की गुणवत्ता और समयबद्धता में भी सुधार होगा।
विज्ञापन

कोट
आधुनिक लैब के शुरू होने से सांबा जिले के हजारों मरीजों को सीधे लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सेवाएं पहले की अपेक्षा अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनेंगी। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और इसे निर्धारित समय में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मोहिंदर कुमार, अधीक्षक, जिला अस्पताल सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed