{"_id":"6a29c795676df923490465f5","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-112991-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा, प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा, प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई
Thu, 11 Jun 2026 01:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
सांबा। कस्बे की मंडी लामा में अवैध र्निमाण हटाते मशीन,स्रोत संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बे के मंडी लामा में सरकारी भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की सहायता से सरकारी जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।
कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण कानून का उल्लंघन है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित निगरानी की जा रही है और भविष्य में भी अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने आम लोगों से सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने और कानून व नियमों का पालन करने की अपील की है।