फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: सांबा के रैपुर में बनेगी सड़क, विधायक ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा। जिले के रैपुर क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए रामगढ़ के विधायक ने वीरवार को सड़क परियोजना का शुभारंभ किया। यह सड़क रायपुर कैंप से ओएसके रोड तथा बैन कैंप से सोरडी तक बनाई जाएगी।
विज्ञापन

करीब 1.97 करोड़ रुपये की लागत से नाबार्ड के तहत बनने वाली इस सड़क से क्षेत्र की कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार आएगा। इससे स्थानीय लोगों को लंबे समय से हो रही परेशानी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक डॉ. देवेंदर मन्याल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में सरकार ग्रामीण और सीमावर्ती इलाकों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनता की लंबित मांगों को पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है और ऐसे कार्यों से क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सड़क बनने से यातायात सुगम होगा। लोगों को आवश्यक सेवाओं तक बेहतर पहुंच मिलेगी और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम में नरिंदर जमवाल, आशा रानी, नैन्सी चौधरी, कर्नल सोमनाथ, अक्षय चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति और अधिकारी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने परियोजना के शुरू होने पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे उनकी दैनिक आवाजाही आसान होगी और जीवन स्तर में सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed