फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: नहीं शुरू हुआ सरकारी वाहन फिटनेस केंद्र, वाहन ऑपरेटरों में रोष

Sat, 14 Feb 2026 02:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 14 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
लोग बोले-वाहनों की जांच के लिए जाना पड़ रहा जम्मू के निजी केंद्र
विज्ञापन

सांबा। जिले के सपवाल में करोड़ों की लागत से बनाए गए वाहन फिटनेस केंद्र को शुरू नहीं किए जाने से वाहन ऑपरेटरों में रोष है। लोगों को वाहनों की जांच के लिए जम्मू के एक निजी केंद्र में जाना पड़ता है। इससे समय की बरबादी हो रही है।
दर्शन चौधरी, देवेंद्र सिंह, कुलदीप कुमार और विक्की चौधरी ने कहा कि उन्हें वाहनों की फिटनेस के लिए जम्मू जाना पड़ता है। ऐसे में उनका अधिक समय लगता है। कई पर निजी फिटनेस केंद्र में काफी भीड़ बनी रहती है जिसको लेकर उन्हें काफी इंतजार करना पड़ता है। सांबा के सपवाल में सरकार की ओर से साढ़े 14 करोड़ की लागत से 60 कनाल भूमि पर वाहन फिटनेस केंद्र बनाया गया है। यह एक वर्ष से बनकर तैयार है। इसे आज तक चालू ही नहीं किया गया है। पिछले एक महीने से ट्रांसपोर्टर्स को दिक्कतें आ रही थीं हमारी मांग है कि सरकार की ओर से बनाया गया यह शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर जल्द शुरू हो।
विज्ञापन

वाहन फिटनेस केंद्र में फिटनेस की प्रक्रिया छह चरण में पूरी होगी

विभाग के अनुसार सपवाल में बने वाहन फिटनेस केंद्र में फिटनेस की प्रक्रिया छह चरण में पूरी होगी और मात्र 10 मिनट में ऑन-द-स्पॉट फिटनेस सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। यह सेंटर अत्याधुनिक और पूरी तरह ऑटोमेटिक है। विभाग के अधिकारियों और इंस्पेक्टर्स को स्पेशल ट्रेनिंग के लिए जर्मनी भी भेजा गया है। यह सिर्फ ट्रांसपोर्टर्स के लिए ही नहीं बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए भी फायदेमंद होगा। विजयपुर और सांबा के आसपास के क्षेत्रों में इससे व्यापार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
हमारी ट्रांसपोर्ट मंत्री से विस्तार से बातचीत हुई। अभी जम्मू में केवल एक ही प्राइवेट एटीएस चल रहा है जिसकी बैंडविड्थ सीमित है। परिवहन मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि सांबा के सपवाल में सरकारी एटीएस सेंटर तैयार है इसे जल्द शुरू किया जाएगा।
- जसमीत सिंह, आरटीओ परिवहन विभाग जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed