{"_id":"68911061def5fb533a09c2c7","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-107554-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सांबा बाजार की सड़क पर तारकोल डलवाया जाए, पार्किंग सुविधा दी जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सांबा बाजार की सड़क पर तारकोल डलवाया जाए, पार्किंग सुविधा दी जाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। कस्बे के व्यापार मंडल के सदस्यों की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया मुख्य रूप से मौजूद थे।
स्थानीय व्यापार मंडल के प्रधान तेजेंदर सिंह ने विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि सांबा शहर के बाजार में 2016 में अंतिम बार तारकोल का काम हुआ था। अब मार्ग की हालत बहुत खराब है, जल्द ही तारकोल डाला जाए। उन्होंने कहा कि कस्बे में बहने वाले नालों की 3 साल पहले मरम्म्त करवाई गई थी। उसके बाद किसी ने सुध नहीं ली। बारिश होने पर लोगों की दुकानों व घरों में पानी घुस जाता है। इससे व्यापारियों का काफी नुकसान हो रहा है।
इसके अलावा बाजार में सभी बिजली के खंबों पर लाइट लगाने, सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की। उन्होंने पार्किंग की समस्या का भी मुद्दा उठाया। इसके लिए उचित कदम उठाने को कहा, ताकि जाम से छुटकारा मिले। इस पर विधायक ने भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाया जाएगा।