{"_id":"686049eb89352b48e70dc078","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-106973-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लियान-बगून मार्ग की हालत खस्ता, तारकोल डालने मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लियान-बगून मार्ग की हालत खस्ता, तारकोल डालने मांग
विज्ञापन
सांबा। जिले के सुंब ब्लॉक के लियान से बगून जाने वाली कच्ची सड़क की बारिश के कारण खस्ता हालत हो गई है। स्थानीय पूर्व पंच बलवंत सिंह, प्रेम सिंह ने बताया कि यह कच्ची सड़क बने लगभग 25 साल हो चुके हैं, लेकिन इस सड़क पर आज तक तारकोल नहीं डाला गया। लोगों के लिए यह कच्ची सड़क ही आने-जाने का एक मात्र साधन है।
अब बारिश के कारण कई जगहों से सड़क टूट चुकी है। इससे लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने इस सड़क की जल्द मरम्मत करने की मांग की है।
वहीं एईई लोक निर्माण विभाग दरबारी लाल ने बताया कि इस सड़क की डीपीआर भेजी है। जहां से यह सड़क खराब है, उसे जल्दी ठीक करने की कोशिश करेंगे।